लाइव न्यूज़ :

झारखंड के गिरिडीह जिले में धमाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत, कुआं निर्माण के लिए आया था विस्फोटक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2019 19:46 IST

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती छानबीन की है. चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतकों की पहचान मो. सिराज अंसारी, जब्बार अंसीर और उसकी पत्नी व पुत्र शोएब अंसारी के रूप में हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देसिराज अंसारी विस्फोटक कारोबारी था, जबकि जब्बार और शोएब पिता-पुत्र थे.पुलिस के मुताबिक जब्बार अंसारी घर के पास कुआं खुदवा रहा था.

झारखंड के गिरिडीह जिला में आज एक धमाके में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. सभी लोगों की मौत कूप(कुआं) ब्लास्टिंग के दौरान हुई. इसमें जब्बार मियां, उनकी पत्नी, बच्चा और सिराज अंसारी की मौत घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोटक कुआं खुदवाने के लिए मोटरसाइकिल से लाया जा रहा था. लेकिन मोटरसाइकिल से इसे उतारते समय विस्फोट हो गया और चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती छानबीन की है. चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतकों की पहचान मो. सिराज अंसारी, जब्बार अंसीर और उसकी पत्नी व पुत्र शोएब अंसारी के रूप में हुई है. 

सिराज अंसारी विस्फोटक कारोबारी था, जबकि जब्बार और शोएब पिता-पुत्र थे. पुलिस के मुताबिक जब्बार अंसारी घर के पास कुआं खुदवा रहा था. इसलिए विस्फोटक मंगवाया था. 

सिराज अंसारी अपनी मोटरसाईकिल गाडी पर विस्फोटक लेकर पहुंचा था. गाडी से विस्फोटक उतारने के दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया. इससे चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा गांडेय थाना क्षेत्र के ग्राम पंदनाटांड पंचायत बरमसिया में हुआ. 

टॅग्स :झारखंडबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला