लाइव न्यूज़ :

झारखंड के गुमला में गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 22, 2020 05:50 IST

गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदय पी जनार्दन ने बताया कि पीएलएफआई और स्थानीय अपराधियों को इसी फैक्ट्री से बंदूकें मिलती थी और वे इसका इस्तेमाल क्षेत्र में लेवी वसूलने और अन्य आपराधिक घटनाओं में करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में गुमला के सदर थाना क्षेत्र के कोईनजारा और गाजी टोली गांव में अवैध रूप से चल रही बंदूक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ और पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक जनार्दन ने कहा कि इन आरोपियों द्वारा किस-किस अपराधी और नक्सली संगठन को हथियारों की आपूर्ति की गई है इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

झारखंड में गुमला के सदर थाना क्षेत्र के कोईनजारा और गाजी टोली गांव में अवैध रूप से चल रही बंदूक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ और पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया।

गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदय पी जनार्दन ने बताया कि पीएलएफआई और स्थानीय अपराधियों को इसी फैक्ट्री से बंदूकें मिलती थी और वे इसका इस्तेमाल क्षेत्र में लेवी वसूलने और अन्य आपराधिक घटनाओं में करते थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 12 बोर का एक देसी राइफल, 315 बोर का एक देसी राइफल, दो देसी कट्टा, आधा दर्जन गोलियां, अर्ध निर्मित बंदूकें और हथियार बनाने के औजार जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक जनार्दन ने कहा कि इन आरोपियों द्वारा किस-किस अपराधी और नक्सली संगठन को हथियारों की आपूर्ति की गई है इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में संदीप हजाम, रवि साहू और हरि गोप तीनों कोईनजारा गांव का निवासी है जबकि कुलदीप राणा लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 

टॅग्स :झारखंडक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?