लाइव न्यूज़ :

गोड्डाः महिला सत्संग आश्रम में 40 साल की साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हथियार के बल पर चार अपराधियों ने दिया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2020 14:50 IST

साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आश्रम में दहशत का आलम है. पड़ोसी गांव कठौन के आठ से अधिक ग्रामीण सोमवार की देर रात गेट तोड़कर आश्रम में घुस गए. इस दौरान आश्रम की महिलाओं के साथ मारपीट भी की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पुलिस ने आज सुबह कुख्यात अपराधी दीपक राणा को उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है. दीपक राणा और उसके गैंग के चार सदस्यों ने हथियार के बल पर साध्वी के साथ बीती रात सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.जानकारी के मुताबिक साध्वी बोकारो की रहने वाली बताई जाती हैं. जनवरी माह में वे बनारस से गोड्डा आश्रम आई हैं.

रांचीः झारखंड के गोड्डा में शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है. गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथवारा दुर्गा मंदिर के पास महर्षि में ही महिला सत्संग आश्रम में 40 साल की एक साध्वी को कमरे में बंदकर सामूहिक दुष्कर्म किया.

बताया जा रहा है कि हथियार के बल पर अपराधियों ने साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आश्रम में दहशत का आलम है. पड़ोसी गांव कठौन के आठ से अधिक ग्रामीण सोमवार की देर रात गेट तोड़कर आश्रम में घुस गए. इस दौरान आश्रम की महिलाओं के साथ मारपीट भी की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

इस मामले में पुलिस ने आज सुबह कुख्यात अपराधी दीपक राणा को उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि अपराधी दीपक राणा और उसके गैंग के चार सदस्यों ने हथियार के बल पर साध्वी के साथ बीती रात सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक साध्वी बोकारो की रहने वाली बताई जाती हैं. जनवरी माह में वे बनारस से गोड्डा आश्रम आई हैं. स्थानीय लोगों में आक्रोश है. एसपी वाईएस रमेश भी घटनास्थल पर पहुंच पीड़िता से मुलाकात की है.

पुलिस गांव में कैंप कर रही है. चर्चा है कि जमीन विवाद से जुड़ा मामला है. अपराधी दीपक राणा के खिलाफ पहले से आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. हत्या, लूट, रंगदारी, जमीन से जुडे़ मामले में दीपक राणा आरोपी है. बताया जा रहा है कि दीपक राणा हाल के दिनों में ही जेल से बाहर आया है. महिला थाना में मंगलवार को एसपी रमेश ने पीड़िता का बयान लिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात आश्रम में सत्संग के बाद सभी लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल रहे थे. इसी बीच चार लोग हथियार के साथ वहां आ धमके और आश्रम के संचालक पंकज सहित अन्य लोगों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया.

इसके बाद बदमाशों ने बोकारो की रहने वाली 40 वर्षीय साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद से ही यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई. आज अहले सुबह से ही लोग आश्रम में जुटने लगे. इस घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं. विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस मामले में सभी आरोपितों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है. महिला थाना में आश्रम के अन्य सदस्यों से भी एसपी रमेश इस मामले को लेकर पडताल कर रहे हैं. तीन अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है और तीनों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि सभी आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए