लाइव न्यूज़ :

झारखंड में हाथी का रौंद अवतार, 12 दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा और रांची में 16 लोगों को मार डाला, इटकी प्रखंड में धारा 144 लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2023 18:31 IST

झारखंडः रांची के वन संरक्षक की अगुवाई में चार संभागों के वन अधिकारियों की एक समिति बनायी है।

Open in App
ठळक मुद्देइटकी प्रखंड में आज धारा 144 लगा दी गयी।चार लोग रांची में मंगलवार को मारे गये।12 दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा और रांची जिलों में 16 लोगों को मार डालने का संदेह है।

रांचीः झारखंड के पांच जिलों में पिछले 12 दिनों में एक हाथी के हमले में कथित रूप से कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से चार लोग रांची में मंगलवार को मारे गये।

वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रांची के संभागीय वन अधिकारी श्रीकांत वर्मा ने बताया कि इटकी प्रखंड में धारा 144 के तहत प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगा दी है एवं एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों जुटने पर रोक लगा दी है, ताकि हाथी के हमले में और लोग हताहत न हों।

उन्होंने कहा कि इस प्रखंड के ग्रामीणों को खासकर सुबह और शाम को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है, उन्हें किसी हाथी के करीब नहीं जाने की भी सलाह दी गयी है। वर्मा ने कहा, ‘‘ग्रामीण उस हाथी के पास भीड़ लगा दे रहे हैं जिसकी वजह से आज एक व्यक्ति की मौत हुई। उन्हें भीड़ लगाने से रोकने की कोशिश के तहत इटकी प्रखंड में आज धारा 144 लगा दी गयी।’’

प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशिकार सामंत ने बताया कि वन विभाग उस हाथी को काबू में लाने के लिए पश्चिम बंगाल के एक विशेषज्ञ दल की मदद लेने समेत सभी संभावित कदम उठा रहा है जिस पर 12 दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा और रांची जिलों में 16 लोगों को मार डालने का संदेह है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रांची के वन संरक्षक की अगुवाई में चार संभागों के वन अधिकारियों की एक समिति बनायी है। समिति तय करेगी कि क्या उसी हाथी के हमले में सभी 16 लोगों की मौत हुयी है । यदि समिति यह निष्कर्ष निकालती है तो हम एक -दो दिन में निर्णय लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हाथी मतवाले की तरह व्यवहार कर रहा है। समिति यह पता लगायेगी कि क्या हाथी जानबूझकर लोगों पर हमला कर रहा है या लोग अपनी मौत के लिए के लिए खुद ही जिम्मेदार हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहाथीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए