लाइव न्यूज़ :

हैवानियतः झारखंड में शराबी ने 4 साल की बेटी को जिंदा जलाया, पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2022 15:04 IST

पुलिस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी पप्पू तुरी शुक्रवार रात शराब पीकर अपनी पत्नी हीरा देवी से उसके कथित अवैध संबंध को लेकर झगड़ा करने लगा। सूत्रों के अनुसार, तुरी ने एक धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर कथित तौर पर हमला कर दिया, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रही।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक, बच्ची के शरीर का 80 फीसदी से अधिक हिस्सा जल चुका है। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।घर का दरवाजा बंद कर अपनी चार साल की बेटी सोमारी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग में एक शराबी युवक का शुक्रवार रात अवैध संबंध के शक में उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने अपनी चार साल की बेटी को कमरे में बंद किया और कथित तौर पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में बच्ची बुरी तरह से झुलस गई और उसे गंभीर हालत में रिम्स, रांची ले जाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बच्ची के शरीर का 80 फीसदी से अधिक हिस्सा जल चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी पप्पू तुरी शुक्रवार रात शराब पीकर अपनी पत्नी हीरा देवी से उसके कथित अवैध संबंध को लेकर झगड़ा करने लगा। सूत्रों के अनुसार, तुरी ने एक धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर कथित तौर पर हमला कर दिया, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रही। उन्होंने बताया कि इसके बाद तुरी ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी चार साल की बेटी सोमारी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।

सूत्रों के मुताबिक, बच्ची को जलता देख सरस्वती देवी, संतोष मांझी और शकील खान सहित कुछ ग्रामीण तुरी के घर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 

टॅग्स :झारखंडLohardagaक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए