लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Crime News: सौतेली मां और बाप ने मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, बेटी का फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ने से इनकार करना बन गया काल, जानिए वारदात की पूरी दास्तां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 17, 2024 13:29 IST

झारखंड के रामगढ़ में मां-बाप ने अपनी किशोर बच्ची को महज इस कारण से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बेटी ने उनके कहने पर बेंक में जमा फिक्स्ड डिपॉजित को तोड़ने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के रामगढ़ में कलयुगी मां-बाप ने अपनी किशोर बच्ची को उतारा मौत के घाटउन्होंने बेटी की हत्या इस कारण से की क्योंकि उसने बेंक का फिक्स्ड डिपॉजित तोड़ने से मना कर दिया थाहत्या का खुलासा मृतका के भाई के बयान से हुआ, पुलिस ने मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है

रामगढ़:झारखंड में मां-बाप ने अपने बेटी के साथ ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया कि जानने और सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गये। जी हां, हत्या की यह दिल दहला देने वाली घटना झारखंड के रामगढ़ में हुई है।

इस हत्या के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पति-पत्नी ने अपनी किशोर बच्ची को महज इस कारण से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बेटी ने उनके कहने पर बेंक में जमा फिक्स्ड डिपॉजित को तोड़ने से इनकार कर दिया था।

रामगढ़ पुलिस के अनुसार 17 साल की खुशी कुमारी बीते 13 जनवरी को अपने घर में फंदे पर लटकी हुई मृत पायी गई। घटना के बाद परिवार वालों ने फौरन शोर किया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उसके बाद किसी ने मौके से पुलिस को भी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़की के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।

उसके बाद पुलिस परिजनों को लेकर थाने आयी, जहां पूछताछ के बाद लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। इतना ही नहीं लड़की के भाई ने यह भी कहा कि हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि लड़की का बाप और सौतेली मां है।

उसके बाद पुलिस ने मृत लड़की के भाई के दिये बयान को आधार पर बनाते हुए मां-बाप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और सौतेली मां ने पैसों की लालच में इस गुनाह को अंजाम दिया है। मां-बाप ने बहन की हत्या करके उसका शव फांसी पर लटका दिया क्योंकि उसने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़कर उन्हें पैसा देने से इनकार कर दिया था।

इस बयान को दर्ज करने के बाद पुलिस ने मृतका के मां-बाप को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद जब पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि खुशी के पास बैंक में 6 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट था, जो मैच्योर होने वाला था।

घटना के मामले में उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पुलिस ने अपनी बेटी की संदिग्ध मौत के मामले में सुनील महतो और उसकी पत्नी पुनम देवी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्याझारखंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...