लाइव न्यूज़ :

Jharkhand ki khabar: चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या की, मॉब लांचिंग के कई मामले दर्ज

By भाषा | Updated: March 27, 2020 21:43 IST

पुलिस अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने बताया कि उस गाँव में कुछ लोग चोरी की नीयत से एक घर में घुसे थे। चोरी कर भागते समय उनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर जब तक पुलिस गाँव पहुँची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरमेश ने बताया कि मॉब लांचिंग का शिकार हुए प्रमोद हाजरा पर बिहार और झारखण्ड में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।वह एक अन्तर्राज्यीय कुख्यात अपराधी था। दुमका पुलिस को भी उसकी तलाश थी।

दुमकाः दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के केन्दुआ गाँव में कल रात चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने प्रमोद हाजरा नामक 40 वर्षीय एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने बताया कि उस गाँव में कुछ लोग चोरी की नीयत से एक घर में घुसे थे। चोरी कर भागते समय उनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर जब तक पुलिस गाँव पहुँची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

रमेश ने बताया कि मॉब लांचिंग का शिकार हुए प्रमोद हाजरा पर बिहार और झारखण्ड में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह एक अन्तर्राज्यीय कुख्यात अपराधी था। दुमका पुलिस को भी उसकी तलाश थी। वह बिहार के बाँका जिलान्तर्गत बौंसी थाना क्षेत्र के अम्बातरी गाँव का निवासी था परन्तु वह अपने ससुराल सरैयाहाट थानाक्षेत्र के सुमेता गाँव में रहता था।

उन्होंने बताया कि जिसके घर में वह चोरी करने गया था उस घर के स्वामी के आवेदन पर चोरी, और मृतक की पत्नी कंचन देवी के आवेदन पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद हाजरा अपने 3-4 साथियों के साथ उस घर से सामान और नगदी लेकर भाग रहा था। शोर मचाने पर भाग रहे चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गयी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडबिहारमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली