लाइव न्यूज़ :

झारखंड: अवैध संबंधों के विरोध पर चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2018 20:40 IST

हत्या का आरोप मृतक की पत्नी ने उसके चचेरे भाई सुनील असुर के ऊपर लगया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। 

Open in App

रांची,6 अगस्त:झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के घोडा पत्थर गांव में प्रेम-प्रसंग का विरोध करना जगेश्वर असुर को महंगा पडा, एक व्यक्ति की लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी ने उसके चचेरे भाई सुनील असुर के ऊपर लगया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। 

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक के घर में धान रोपने का कार्यक्रम था। इसको लेकर आस पड़ोस के लोग मदद के लिए खेत में हल चलाने के लिए गए थे। इधर, दोपहर में मृतक जगेश्वर की पत्नी के साथ उसका चचेरा भाई सुनील असुर नशे की हालत में सो गया। इसके बाद जगेश्वर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी उसके चचेरे भाई के साथ सोई हुई है। जगेश्वर ने इसका विरोध करते हुए सुनील को दो चार थप्पड लगा दिए। गुस्साए सुनील ने लाठी डंडों से जगेश्वर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

गांववालों ने बताया कि मृतक की पत्नी और सुनील के बीच प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। इसकी भनक जागेश्वर को पहले ही लग गई थी। दोनों को साथ देखकर उसने इसका जब विरोध किया तो उसे सुनील ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि हत्यारे सुनील असुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :झारखंडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने