लाइव न्यूज़ :

जीजा ने साली को बंधक बनाकर दोस्तों के साथ 15 दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म, जहर देकर फेंका

By एस पी सिन्हा | Updated: February 29, 2020 06:08 IST

युवती के परिजनों ने अपने दामाद और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि उसके दमाद ने युवती को एक्सीडेंट का बहाना कर बुलाया और अपहरण कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देजीजा अपहरण कर 15 दिनों तक अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. गुरुवार की देर शाम घायल अवस्था में युवती घायल और बेसुध अवस्था में मिली. जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

 झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया. एक जीजा ने अपनी साली को 15 दिनों तक घर में बंधक बनाकर दोस्तों के साथ मिलकर अस्मत लूटा. फिर उसे जहर खिलाकर सडक पर फेंक दिया. स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने पीडिता को रिम्स में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने उसके जीजा पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है. जहां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने अपने दामाद और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि उसके दमाद ने युवती को एक्सीडेंट का बहाना कर बुलाया और अपहरण कर लिया. जिसके बाद से युवती का कुछ पता नहीं चल पाया.

इधर, जीजा अपहरण कर 15 दिनों तक अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. फिर जहर खिलाकर सडक किनारे फेंक दिया. गुरुवार की देर शाम घायल अवस्था में युवती घायल और बेसुध अवस्था में मिली. जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. जिस दौरान युवती की मौत हो गई.

बताया गया कि चान्हो इलाके में रहने वाला आरोपित मेराज खान चतरा के लावालौंग कोची का निवासी है. मेराज कुछ दिनों पूर्व अपनी साली 19 वर्षीय रुकसाना प्रवीण उर्फ सोनी को बहला फुसला कर अपनी दुर्घटना की झूठी कहानी गढकर उसे अपने साथ ले गया था.

गुरुवार की देर शाम सोंस के कोढी चौक में सोनी को घायल अवस्था में छोडकर वह फरार हो गया. बताया जाता है कि जानकारी मिलने के बाद परिजन इलाज के लिए उसे लेकर चान्हो सीएचसी पहुंचे. परिजनों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद पति ने साली को 15 दिनों तक बंधक बना लिया था.

टॅग्स :झारखंडक्राइमगैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए