झारखंडः परिवार के साथ घूमने जा रही थी महिला, बदमाशों ने अगवा कर चलती कार में किया गैंगरेप

By एस पी सिन्हा | Published: July 30, 2018 02:51 PM2018-07-30T14:51:06+5:302018-07-30T14:51:06+5:30

महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ दशम फॉल किराये पर कार लेकर घूमने गई थी। 

Jharkhand: A woman gangraped by three people in moving car ranchi | झारखंडः परिवार के साथ घूमने जा रही थी महिला, बदमाशों ने अगवा कर चलती कार में किया गैंगरेप

झारखंडः परिवार के साथ घूमने जा रही थी महिला, बदमाशों ने अगवा कर चलती कार में किया गैंगरेप

रांची, 30 जुलाईः रांची जिले के तमाड थाना ईलाके में रांची-टाटा मार्ग (एनएच 33) पर तीन अपराधियों ने कार को अगवा कर उसमें सवार महिला के साथ गैंगरेप किया। घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। महिला जमशेदपुर से रांची घूमने आई थी कि उसके साथ चलती कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला सामने आते ही पुलिस में महकमे में खलबली मच गई। रांची के ग्रामीण एसपी तमाड में कैंप कर रहे हैं वही महिला को मेडिकल जांच के लिए रांची लाया गया है।

तीन अपराधियों ने रांची घूमने आए एक परिवार के सदस्यों को अगवा कर परिवार के महिला सदस्य के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कार लेकर जमशेदपुर की तरह फरार होने लगे। इसी बीच महिला और अपरधियो में कार के अंदर ही धक्का मुक्की होने लगी। जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर रुक गई। कार का दरवाजा खुल गया। इसी बीच महिल कार से नीचे उतर कर भागने लगी और ग्रामीणों से मदद मांगी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच कार चालक और उसके सहयोगी वाहन लेकर भाग निकले। महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ दशम फॉल किराये पर कार लेकर घूमने गई थी। 

बताया जाता है कि गैंगरेप के बाद अपराधी कार लेकर उलिडीह चौक होते हुए परासी पहुंचे। यहां कार नाले में गिर गई। महिला के चिल्लाने के बाद ग्रामीण वहां जुटे तो मामले का खुलासा हुआ। महिला ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। चालक के कहने पर पति ने तीनों को कार में बैठाया था। महिला के अनुसार, वह पति और दो छोटे बच्चों के साथ  गम्हरिया से सवार होकर बुंडू स्थित सूर्य मंदिर और दिऊडी मंदिर घूमने आई थी। 

लौटने के क्रम में तीन लोगों ने कार रुकवायी। संयोगवश कार का चालक तीनों को जानता था। चालक ने महिला के पति से तीनों को साथ में जमशेदपुर ले चलने का आग्रह किया। मंजूरी मिलने के बाद तीनों कार में सवार हो गये। सभी जैसे ही रंगामाटी पहुंचे, अपराधियों ने महिला के पति को कार से उतार दिया। महिला से दुष्कर्म किया। रंगामाटी से करीब 18 किलोमीटर दूर परासी जंगल की ओर जा रहे थे कि कार नाले में गिर गई। इसके बाद सभी अपराधी कार छोड़कर भाग गये। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Jharkhand: A woman gangraped by three people in moving car ranchi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे