लाइव न्यूज़ :

झारखंडः दुमका में एक युवती के साथ 16 युवकों के गैंगरेप मामले में बड़ा फैसला, 11 दोषी करार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2019 22:32 IST

19 वर्षीय पीड़िता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए गई थी और शाम करीब 7 बजे लौट रही थी. इसी दौरान चार-पांच लडकों ने दोनों को घेर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देदुमका के दिग्घी में रिंग रोड के पास दो वर्ष पूर्व हुए इस गैंगरेप घटना को अंजाम दिया गया था. 8 सितम्बर 2017 को पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

रांची, 7 जूनःझारखंड के दुमका जिले में दो वर्ष पूर्व एक युवती के साथ 16 युवकों के द्वारा गैंगरेप किये जाने के मामले की आज सुनवाई करते हुए दुमका के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार की अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है. सभी दोषियों को 10 जून को अदालत सजा सुनायेगी. बता दें कि दुमका के दिग्घी में रिंग रोड के पास दो वर्ष पूर्व हुए इस गैंगरेप घटना को अंजाम दिया गया था. 

यहां उल्लेखनीय है कि गैंगरेप की यह घटना 06 सितम्बर 2017 की देर शाम दुमका के श्रीअमडा मोड़ से ग्राम दिग्घी जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान मैदान में हुई थी. 19 वर्षीय पीड़िता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए गई थी और शाम करीब 7 बजे लौट रही थी. इसी दौरान चार-पांच लडकों ने दोनों को घेर लिया. चार हजार रुपया और मोबाइल यह कह कर मांगा कि तुम लोग गलत काम करने आए हो. इस दौरान पीड़िता और उसके दोस्त के साथ मारपीट की. वहीं, फोन कर बुलाने पर पहले स्कूटी से दो-तीन लडके वहां पहुंचे. 

इधर, पैदल और बाइक से 10-12 अन्य लडके भी पहुंचे और सभी ने पीड़िता और उसके दोस्त को घेर लिया. इसके बाद एक-एक कर सभी लडकों ने पीड़िता के साथ रेप किया था. वहीं, पीड़िता के बयान पर दुमका मुफस्सिल थाना में भादवि के धारा 323, 341, 342, 387, 376(डी), 504, 506, 201/ 34 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 97/17) दर्ज की गई थी. जिसमें 8 युवकों दानियल, अनिल, सूरज, सदाम, शहबाज, कुर्बान, इमरान और जियाउल को नामजद आरोपी बनाया गया था. 

8 सितम्बर 2017 को पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इन 16 आरोपियों में से 11 अभियुक्तों का मामला स्पीडी ट्रायल के तहत द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अदालत में चल रहा था, जबकि पांच अभियुक्तों का मामला जेजेबी(जूवेनाईल जस्टीस बोर्ड) अदालत में चल रहा है. 

बताया जाता है कि तत्कालीन एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल ने घटना की जांच और मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया था. जिसमें तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुफस्सिल विनय सिन्हा, नगर थाना प्रभारी इस्पेक्टर मनोज ठाकुर को रखा गया था. गैंगरेप की घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई थी, जबकि इस केस के अनुसंधान कर्ता दुमका नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ठाकुर को बनाया गया था. 

पुलिस ने घटनास्थल से एक स्कूटी, पीड़िता के कपडे, हेयरपिन, चाकू और साक्ष्य के लिहाज से कई अन्य सामानों को बरामद किया था. अनुसंधान कर्ता ने इस केस में साक्ष्य जुटाने के लिए फारेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ली थी.

टॅग्स :झारखंडरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज