लाइव न्यूज़ :

Bundelkhand University: पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़, सामने आया फोटो खींचकर लीक करने वाले का नाम, 32 लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 20:45 IST

झांसी के श्री राम महाविद्यालय के प्रबंधक अध्यक्ष, लिपिक, शिक्षक और प्रिंसिपल की संलिप्तता के चलते प्रश्न पत्र की फोटो मोबाइल से खींचकर स्टोर कीपर की रिश्तेदार मुस्कान यादव के मोबाइल पर भेजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपेपर लीक मामले में महाविद्यालय का स्टाफ संलिप्तमामले में 26 छात्रों को भी माना गया है अपराधी

झांसी:बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में 6 अप्रैल को बीएससी भौतिक विज्ञान के द्वितीय वर्ष के पेपर लीक कांड का भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया है। इसमें पुलिस ने उस शख्स का भी नाम उजागर कर दिया है जिसने पेपर की फोटो खींचकर उसे लीक किया था। मामले में झांसी पुलिस ने 32 लोगों को हिरासत में लिया है।

पेपर लीक मामले में महाविद्यालय का स्टाफ संलिप्त

झांसी के श्री राम महाविद्यालय के प्रबंधक अध्यक्ष, लिपिक, शिक्षक और प्रिंसिपल की संलिप्तता के चलते प्रश्न पत्र की फोटो मोबाइल से खींचकर स्टोर कीपर की रिश्तेदार मुस्कान यादव के मोबाइल पर भेजा जाना पाया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा,“हमने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े पेपर लीक गिरोह को पकड़ा है। बंगरा के एक कॉलेज के स्टोर कीपर ने प्रश्न पत्र अपनी भतीजी को भेजा जिससे यह कई छात्रों तक पहुंचा।”

26 छात्रों को माना गया अपराधी, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में 26 छात्रों को अपराधी माना गया है। इन छात्रों पर आरोप है कि इन्होंने प्रश्नपत्र को वायरल किया। इसके अलावा आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर भी जांच की तलवार लटक रही है। थाना नवाबाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इन सभी छात्रों पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा 3, 9, 10, और 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ पेपर लीक?

झांसी के जीएम के अनुसार, श्री राम महाविद्यालय के कर्मचारी राजदीप यादव ने अपनी रिश्तेदार मुस्कान यादव को फिजिक्स द्वितीय का पेपर भेजा था, जिसके बाद यह पेपर वायरल हुआ। इस मामले में विद्यालय के लिपिक राजदीप यादव, प्रबंध समिति के सदस्य आजाद यादव, प्रबंधक चंद्रपाल सिंह यादव, टीचर अनूप यादव, चपरासी भगवानदास, प्रिंसिपल संजीव श्रीवास्तव, अध्यक्ष अरविंद यादव पर परीक्षा की शुचिता भंग करके आर्थिक लाभ प्राप्त करने का मुकदमा किया गया है।

टॅग्स :झाँसीबुंदेलखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल