लाइव न्यूज़ :

11 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़, आरोप में 32 साल के पिता अरेस्ट, नाबालिग की मां ने की शिकायत

By भाषा | Updated: January 16, 2022 17:46 IST

पेदावा पुलिस थाने के एक अधिकारी को मामला दर्ज करने और इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।सातवीं कक्षा की छात्रा का बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है।आरोपी को अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

कोटाःराजस्थान के झालावाड़ जिले में बेटी के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। ग्यारह साल की बच्ची की मां ने घटना की सूचना ई-संपर्क पोर्टल पर दी।

इसके बाद पेदावा पुलिस थाने के एक अधिकारी को मामला दर्ज करने और इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मामले के जांच अधिकारी और एसएचओ राम नारायण ने रविवार को बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत शुक्रवार को पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा का बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है।

मप्र:  फार्म हाउस में अमानवीय यातनाएं देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पति समेत पांच गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 32 वर्षीय महिला को अमानवीय यातनाएं देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य के आरोपों में उसके पति समेत पांच लोगों को रविवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक उप निरीक्षक ने यह जानकारी दी।

उप निरीक्षक ने छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाली महिला की दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि इंदौर के एक व्यक्ति ने एक ‘मैट्रिमोनियल साइट’ पर जान-पहचान के बाद उससे ब्याह रचाया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 32 वर्षीय महिला का आरोप है कि इंदौर जिले के क्षिप्रा थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में उसके पति और उसके साथियों ने नवंबर 2019 से अक्टूबर 2021 के बीच उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म तथा अप्राकृतिक कृत्य किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि सामूहिक दुष्कृत्य के दौरान उसके नाजुक अंगों को जलती सिगरेट से दागा जाता था और उसके साथ मारपीट करके उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।"

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला का कहना है कि जब वह आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर छत्तीसगढ़ स्थित मायके पहुंची, तो इनमें से एक व्यक्ति उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से वहां भी पहुंच गया। उप निरीक्षक ने बताया कि महिला की दर्ज प्राथमिकी पर उसके पति और चार अन्य लोगों को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है तथा विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज