लाइव न्यूज़ :

11 लड़कियां और 12 लड़के अरेस्ट, सभी कमरे में बंद थे, ओमकारा और शिव शक्ति रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4500 रुपये बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2022 18:38 IST

जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थाना प्रभारी निखिल कुमार के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे युवक ने बताया कि एक व्यक्ति से ₹1000 रुपया होटल संचालक द्वारा लिया जाता था। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में युवक युवतियों के गिरफ्तार होते देख सभी लोग देखकर अचंभित हो गए। लोगों का कहना है कि बहुत दिनों से इस होटल में धंधा चल रहा था। 

पटनाः बिहार के जहानाबाद में नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन के पास ओमकारा रेस्ट हाउस और शिव शक्ति रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। वहां से 11 लड़कियां और 12 लडकों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। सभी अलग-अलग कमरे में बंद थे।

होटल के कैश काउंटर से 45 सौ रुपये भी पुलिस ने जब्त किए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस दो दिन से होटल की रेकी कर रही थी। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की इस रेस्ट हाउस में गलत तरीके से कागजात लेकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर आज जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थाना प्रभारी निखिल कुमार के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई।  इस बाबत पूछे जाने पर कुछ युवक ने बताया कि एक व्यक्ति से ₹1000 रुपया होटल संचालक द्वारा लिया जाता था। 

पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में युवक युवतियों के गिरफ्तार होते देख सभी लोग देखकर अचंभित हो गए। पूरे शहर में इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस को भी इतने बडे़ पैमाने पर सेक्स रैकेट चलने की अनुमान नही था कुछ लोगों का कहना है कि बहुत दिनों से इस होटल में धंधा चल रहा था। 

पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कई कमरों से कंडोम और शक्ति वर्धक दवाइयां भी मिली है। लोजपा नेता सह हुलासगंज के प्रखंड प्रमुख बालू व्यापारी वीरा निवासी सत्येंद्र सिंह और ठेकेदार आलोक कुमार मिलकर पार्टनरशिप में इस रेस्ट हाउस का संचालन करते हैं। रेस्ट हाउस से लड़कियां और लड़कों के आपत्तिजनक हालत में पकडे़ जाते ही दोनों रेस्ट हाउस के कर्मचारी भाग खडे़ हुए।

युवक-युवतियों के मिलने के बाद दोनों रेस्ट हाउस के सभी कमरों को सील कर दिया गया है। नगर थाने की पुलिस सभी पकडे़ गए लड़के व लड़कियों को थाने ले गई है, जहां उनका सत्यापन किया जा रहा है। सत्येंद्र सिंह ने गत विधान पार्षद के चुनाव में लोजपा के टिकट पर भाग्य आजमाया था, हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए