लाइव न्यूज़ :

Janjgir-Champa Crime News: ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दूल्हा, दुल्हन समेत पांच बारातियों की मौत, जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, विवाह के बाद घर लौटे रहे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2023 13:15 IST

Janjgir-Champa Crime News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया झूलन गांव के पास तड़के हुई जब पीड़ित विवाह के बाद शिवरीनारायण कस्बे से बलौदा लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे शुभम सोनी की शादी शनिवार की रात शिवरीनारायण कस्बे में हुई थी। दूल्हा, दुल्हन और परिवार के तीन अन्य सदस्य अपनी कार में बलौदा लौट रहे थे।पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Janjgir-Champa Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आकर कार सवार नवविवाहित जोड़े समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया झूलन गांव के पास तड़के हुई जब पीड़ित विवाह के बाद शिवरीनारायण कस्बे से बलौदा लौट रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के बलौदा गांव निवासी शुभम सोनी की शादी शनिवार की रात शिवरीनारायण कस्बे में हुई थी। उन्होंने बताया कि जब दूल्हा, दुल्हन और परिवार के तीन अन्य सदस्य अपनी कार में बलौदा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दुल्हन समेत कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी भी शामिल हैं, जो कार चला रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए