लाइव न्यूज़ :

जमुईः दो बच्चों की मां को 15 साल के किशोर से प्यार, 35 साल की महिला ने पति को छोड़ा, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2022 15:44 IST

जमुई की रहने वाली दो बच्चों की मां फेसबुक के माध्यम से जहानाबाद के 15 वर्षीय युवक के संपर्क में आई थी. मुखिया और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और लड़के के घर वालों को इस बारे में जानकारी दी गई.

Open in App
ठळक मुद्दे बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया.घटना की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए.मुखिया ने महिला के पति को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.

पटनाः बिहार के जमुई जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां 35 साल की दो बच्चों की मां को अपने से आधी उम्र से भी कम 15 साल के किशोर से प्यार हो गया. जहानाबाद का 15 वर्षीय युवक महिला के बुलाने पर जमुई स्थित महिला के घर पहुंच गया.

दोनों के बीच प्रेम इतना परवान चढ़ा कि महिला ने युवक को अपना मायके वाला बताकर घर में रोक लिया. इसी दौरान रात के अंधेरे में महिला को उस युवक के साथ रंगरेलिया करते हुए उसके पति ने देख लिया. इसके बाद हंगामा हुआ और दोनों की पिटाई सरेआम गांव के मंदिर के आगे कर दी गई. स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ.

बताया जाता है कि इस मामले में पति और ग्रामीणों द्वारा महिला और उसके 15 साल के प्रेमी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में महिला प्रेमी युवक को अपनी बाहों में जकड़ उसे बचा रही है और उसका पति डंडे और मुक्कों से दोनों की धुनाई कर रहा है.

पूरे गांव के सामने दोनों को सजा देते हुए पिटाई का मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे मुखिया और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और लड़के के घर वालों को इस बारे में जानकारी दी गई. दरअसल, जमुई की रहने वाली दो बच्चों की मां फेसबुक के माध्यम से जहानाबाद के 15 वर्षीय युवक के संपर्क में आई थी.

दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया. दोनों एक दूसरे से साथ जीने मरने की कसमे खाने लगे. जानकारी के अनुसार महिला घंटो तक मैसेंजर से वीडियो चैट करती थी. बेकरारी इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए बेचैन हो गए. फिर क्या था महिला ने युवक के जमुई स्थित अपने घर बुला लिया.

महिला ने अपने पति को बताया कि युवक उसके मायके से आया है. उसे अपने घर में ही रुकवा दिया. इस बीच देर रात युवक के साथ महिला संबंध बना रही थी. इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को देख लिया. घटना की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए. मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया ने महिला के पति को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और नाबालिग लड़के के परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए