लाइव न्यूज़ :

पिता की मृत्यु के बाद से अवसादग्रस्त में था मणिपाल मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र दिब्यांशु पांडे, छात्रावास के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2025 21:01 IST

सिदगोड़ा थाने के प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर निवासी मेडिकल छात्र की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे समय पहले अपने पिता की मृत्यु के बाद से अवसादग्रस्त था। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक मेडिकल छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मणिपाल मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र दिब्यांशु पांडे ने बृहस्पतिवार को सिदगोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के बारीडीह इलाके में स्थित छात्रावास में कथित तौर पर जहर खा लिया और उसे टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिदगोड़ा थाने के प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर निवासी मेडिकल छात्र की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘छात्र के परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह कुछ समय पहले अपने पिता की मृत्यु के बाद से अवसादग्रस्त था। उसका इलाज चल रहा था।’’ अधिकारी ने कॉलेज अधिकारियों के हवाले से बताया कि पांडे का शैक्षणिक प्रदर्शन संतोषजनक था और उसने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए थे, जबकि वह अवसाद की दवाइयां ले रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच जारी है और एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए