लाइव न्यूज़ :

जम्मू: आतंकियों ने ली एक पुलिस कांस्टेबल की जान, पिछले 12 घंटों में उग्रवादियों द्वारा यह है दूसरी सॉफ्ट टारगेट किलिंग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 13, 2022 16:43 IST

आपको बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस वाले को सेना के 92 बेस कैंप अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था जहां बाद में उसकी मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों द्वारा एक पुलिस वाले की हत्या का मामला सामने आया है। मृत पुलिस वाले पर उसके घर के पास हमला कर उसकी जान ली गई है। इससे पहले आतंकियों ने एक कश्मीरी हिंदू युवक की भी हत्या कर दी थी।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में आतंकियों द्वारा एक पुलिस वाले की हत्या का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक, आतंकियों ने पुलवामा में आज तड़के एक पुलिस कांस्टेबल को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान दोपहर में उसके दम तोड़ने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि आतंकियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। 

घर के बाहर आतंकियों ने किया था हमला

मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने कांस्टेबल रियाज अहमद ठाकोर को पुलवामा के गुडुरा इलाके में गोली मारी थी। बताया जा रहा है कि उसके घर के बाहर ही उन लोगों ने उसे गोली मार कर जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद उसे सेना के 92 बेस कैंप अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था जहां बाद में उसकी मौत हो गई है। 

12 घंटे में यह है दूसरी सॉफ्ट टारगेट

आपको बता दें कि पिछले 12 घंटों में कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा की गई यह दूसरी सॉफ्ट टारगेट किलिंग है। जिस समय यह हमला हुआ कांस्टेबल रियाज अहमद अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इससे पहले कल आतंकवादियों ने जिला बडगाम में तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत कश्मीरी हिंदू युवक राहुल भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद लोग सड़कों पर उतर कर इस हत्या का विरोध कर रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइमजम्मू कश्मीरभारतआतंकवादीआतंकी हमलाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज