लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir News: आईएसआईएस में भर्ती होने जा रहा वसीम अहमद शेख अरेस्ट, पुलिस को बड़ी कामयाबी, ऐसे धर दबोचा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 2, 2024 16:37 IST

Jammu Kashmir News: पुलिस ने बताया कि वसीम अहमद शेख जिला बडगाम के अंतर्गत बीरवाह का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ का कहना है कि पाक सेना सीमा पर लूप होलों की तलाश कर रही है।पाकिस्तान व अन्य मुल्कों में सक्रिय आतंकी हैंडलरों के साथ लगातार संपर्क में था।वसीम अहमद शेख कट्टर जिहादी मानसिकता रखता है। वह कोई तर्क नहीं मानता।

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को  इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया से जुड़ने जा रहे एक स्थानीय युवक वसीम अहमद शेख को गिरफ्तार कर लिया। वसीम को कश्मीर में ऐसे युवकों को चिह्नित करने का जिम्मा सौंपा गया था था। जो आईएसआईएस से जुड़े रहे कश्मीर के पुराने संगठन अंसार उल गजवा ए हिंद (एयूजीएच) में शामिल होने के लिए तैयार हों। दूसरी ओर जम्मू सीमा पर एक घुसपैठिए को ढेर करने के बाद बीएसएफ का कहना है कि पाक सेना सीमा पर लूप होलों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि वसीम अहमद शेख जिला बडगाम के अंतर्गत बीरवाह का रहने वाला है। वह इंटरनेट मीडिया के जरिए पाकिस्तान व अन्य मुल्कों में सक्रिय आतंकी हैंडलरों के साथ लगातार संपर्क में था। उससे पूछताछ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वसीम अहमद शेख कट्टर जिहादी मानसिकता रखता है। वह कोई तर्क नहीं मानता।

पुलिस प्रवक्ता ने वसीम अहमद शेख की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन दिन पहले एक मुखबिर से पता चला था कि आईएसआईएस ने कश्मीर में एयूजीएच का नेटवर्क फिर से तैयार करने का षडयंत्र रचा हुआ है। इसके लिए वह नए सिरे से कैडर की भर्ती की कोशिश हो रही है। 

इस बीच जम्मू सीमा पर घुसपैठिए को ढेर करने के मामले को लेकर बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के आईजी डीके बूरा ने कहा किहमारे जवानों ने सीमा पार कुछ हलचल देखी और उस पर नजर रखी। उसने (घुसपैठिए ने) पहले सीमा पार की और जब उसने अंदर घुसने की कोशिश की, तो हमारे जवानों ने उसे चुनौती दी और रुकने को कहा, लेकिन वह सीमा की ओर आता चला गया।

इसके बादी जवानों ने गोलीबारी की। घुसपैठिये से कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई है। ऐसा लगता है कि उसे सिर्फ रेकी के लिए भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार की बीएसएफ के अधिकारी भी सीमा पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की पोस्ट चक भूरा के सामने से घुसपैठ करवाई जा रही थी। पाक की ओर से अब तक कोई जवाबी कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है और कोई अन्य मामला भी सामने नहीं आया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरआईएसआईएसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए