लाइव न्यूज़ :

JK: शिवलिंग पर ट्वीट करना सामाजिक कार्यकर्ता वकार भट्टी को पड़ गया भारी, जनता द्वारा तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस ने किया अरेस्ट, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2022 15:47 IST

अपने ट्वीट पर बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘मैंने किसी धर्म को निशाना नहीं बनाया और जब मामला अदालत में है तो मैं क्यों निशाना बनाऊंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्दे‘शिवलिंग’ पर ट्वीट कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण एक गिरफ्तारी हुई है। एक सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले में गिरफ्तार हुआ है। लोगों के दबाव के बाद इसकी गिरफ्तारी हुई है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता वकार एच भट्टी को ‘शिवलिंग’ पर किए गए ट्वीट से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि भट्टी के ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। यह ट्वीट बाद में हटा भी दिया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके ट्वीट से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी, इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई।’’ उन्होंने कहा कि भट्टी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। 

ट्वीट पर बवाल के बाद क्या कहा वकार भट्टी ने

सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया मिलने पर भट्टी ने एक अन्य ट्वीट के जरिए अपनी बात स्पष्ट करनी चाही और कहा, ‘‘मैंने किसी धर्म को निशाना नहीं बनाया और जब मामला अदालत में है तो मैं क्यों निशाना बनाऊंगा।’’ 

इससे पहले भी शिवलिंग पर बयान में हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक अध्यापक रतन लाल को वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में 'शिवलिंग' होने के दावे पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, एक दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। 

जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की हत्या पर क्या बोली महबूबा मुफ्ती

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरूवार को केंद्र की जम्मू-कश्मीर नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नागरिकों की हत्या इस केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति सामान्य होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है। 

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट में कहा

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘कश्मीर में शोक हर दिन का एक दुखद रिवाज बन गया है। अनगिनत नागरिक किसी न किसी तरीके से मारे जाते हैं और तबाह हो चुके परिवार उस कष्ट को (जिन्दगी भर) भोगते रहते हैं। इस रक्तपात को समाप्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर नीति में कुछ बदलाव के लिए केंद्र सरकार क्या करेगी?’’ 

टॅग्स :क्राइमजम्मू कश्मीरक्राइम न्यूज हिंदीPoliceकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप