लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में माहौल दहशतजदा, पंचों-सरपंचों पर मंडरा रहा खतरा, आतंकियों ने पिछले चार सालों में लगभग 35 को मारा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 15, 2020 16:55 IST

पिछले 4 सालों में 10 सरपंचों और करीब दो दर्जन पंचों की हत्याएं आतंकियों द्वारा की जा चुकी हैं। अधिकारी खुद मानते हैं कि आम कश्मीरी तथा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में आतंक फैलाने की खातिर आतंकियों ने हमेशा ही लोकतंत्र की जड़ कहते जाने वाले पंचों व सरपंचों को निशाना बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देताजा घटनाक्रम में आतंकियों ने एक महिला सरपंच को अगवा कर उसे त्यागपत्र देने का निर्देश देकर छोड़ दिया है।पांच दिन पहले ही आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या कर दी थी। बात अलग है कि पिछले 29 सालों के भीतर उन्होंने एक हजार से अधिक वरिष्ठ राजनीतिज्ञों को मौत के घाट भी उतारा है।

जम्मूः कश्मीर में लोकतंत्र की जड़ कहे जाने वाले पंचों और सरपंचों पर खतरा फिर से मंडराने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कश्मीर में माहौल को दहशतजदा करने की अपनी मुहिम के तहत आतंकियों ने हमेशा ही पंचों व सरपंचों को निशाना बनाया है। ताजा घटनाक्रम में आतंकियों ने एक महिला सरपंच को अगवा कर उसे त्यागपत्र देने का निर्देश देकर छोड़ दिया है।

यह घटना सोपोर में हुई है। पांच दिन पहले ही आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या कर दी थी। वैसे पंडिता पहले ऐसे सरपंच या पंच नहीं थे जिनकी हत्या आतंकियों ने कश्मीर में इसलिए की थी क्योंकि वे कश्मीरियों को दहशतजदा करना चाहते थे।

आधिकारिक रिकार्ड कहता था कि पिछले 4 सालों में 10 सरपंचों और करीब दो दर्जन पंचों की हत्याएं आतंकियों द्वारा की जा चुकी हैं। अधिकारी खुद मानते हैं कि आम कश्मीरी तथा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में आतंक फैलाने की खातिर आतंकियों ने हमेशा ही लोकतंत्र की जड़ कहते जाने वाले पंचों व सरपंचों को निशाना बनाया था। यह बात अलग है कि पिछले 29 सालों के भीतर उन्होंने एक हजार से अधिक वरिष्ठ राजनीतिज्ञों को मौत के घाट भी उतारा है।

ताजा घटनाओं के बाद पंचों व सरपंचों में इस्तीफा देने की होड़ लगेगी इससे कोई इंकार नहीं करता। पिछले साल भी एक सरपंच के भाई सिख युवक की हत्या के बाद सिर्फ पुलवामा में ही 30 पंचों व सरपंचों ने त्यागपत्र दे दिया था।

पंचों व सरपंचों द्वारा इस्तीफे देने के पीछे का सबसे बड़ा कारण सुरक्षा की भावना है, जो इसलिए है क्योंंिक प्रशासन उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने में हमेशा असफल रहा है। अजय पंडिता के मामले को ही लें, पिछले दो महीनों से सुरक्षा की मांग करते हुए वह बीसियों चक्कर सुरक्षाधिकारियों के पास काट चुका था पर सुरक्षा नहीं मिली और वह जिन्दगी की जंग हार गया।

दरअसल अधिकारी कहते हैं कि कश्मीर में 20 हजार से अधिक पंच-सरपंचों के पद हैं और इतनी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता मुश्किल है। यह बात अलग है कि दावों के बावजूद अभी भी कश्मीर में 13 हजार के करीब पंचों व सरपंचों के पद नहीं भरे जा सके हैं। यह पद कहीं आतंक के चलते चुनावों के न होने और कहीं पर आतंकी दहशत के मारे इस्तीफे देने से खाली हो चुके हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलागृह मंत्रालयभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला