लाइव न्यूज़ :

यूपी के 2 श्रमिकों की हत्या का आरोपी हाइब्रिड आतंकी हुआ ढेर, साथियों की गोली से ही हुई मौत, 3 और आतंकी हथियार के साथ हुए गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 20, 2022 17:58 IST

आपको बता दें कि सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल और श्रीनगर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में अचानक तलाशी अभियान छेड़कर एक जगह से तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के 2 श्रमिकों की हत्या करने वाले आरोपी हाइब्रिड आतंकी की मौत हो गई है। उसे गोली उसके साथियों ने ही मारी है जब वह पुलिस के साथ जगह की पहचान करने गया था। यही नहीं तीन और आतंकियों को भी पकड़ा गया है जिनके पास से हथियार भी बरामद हुए है।

जम्मू: कश्मीर में यूपी के दो श्रमिकों की हत्या में शामिल हाइब्रिड आतंकी साथियों की गोली से ही मारा गया है। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग जिले के बीजबिहाड़ा में रविवार तड़के शुरू हुई मुठभेड़ में गोलीबारी के दौरान मारा गया लश्कर आतंकी सज्जाद तांत्रे गत 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों पर हुए हमले में शामिल था। 

तलाशी अभियान के दौरान हुई थी हाइब्रिड आतंकी की गिरफ्तारी

शनिवार देर रात को उसे पुलिस ने एक तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा था। इस बीच श्रीनगर में रविवार को सुरक्षाबलों ने तीन हाइब्रिड आतंकियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में रविवार की सुबह पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) जांच के लिए पहुंची थी। जब तलाशी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंचा, तो आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं। गोलीबारी में कुलगाम का लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे मारा गया।

हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे पर यूपी के दो श्रमिकों की हत्या का आरोप था 

आपको बता दें कि हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे ठिकाने की पहचान के लिए खोजी दल के साथ गया था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए हाइब्रिड आतंकी सज्जाद ने 13 नवंबर को अनंतनाग में दूसरे राज्यों के दो मजदूरों पर हमला किया था। हमले में दोनों मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिसके बाद में मौत हो गई थी।

3 हाईब्रिड आतंकियों की हुई है गिरफ्तारी, मिले है हथियार

इस बीच सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल और श्रीनगर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में अचानक तलाशी अभियान छेड़कर एक जगह से तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया। 

इनके कब्जे से तीन एके राइफल, दो पिस्टल, 9 मैगजीन और 200 राउंड बरामद हुए हैं। पुलिस ने फिलहाल इन तीनों को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। जल्द ही पुलिस की ओर से अन्य जानकारी साझा कर दी जाएगी।

टॅग्स :क्राइमजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?