लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने किया सिम कार्ड दुरुपयोग, एसआईए ने घाटी के 19 परिसर पर मारे छापे, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 17:54 IST

अधिकारियों ने बताया कि ‘‘आतंकवादियों, उनके ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू), मादक पदार्थ के तस्करों और अन्य अपराधियों द्वारा सिम कार्ड के बढ़ते दुरुपयोग’’ को देखते हुए ये छापे मारे गए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘एसआईए ने 11 अलग-अलग मामलों में कश्मीर में 19 परिसर में तलाशी ली।’’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में अन्य मॉड्यूल से संपर्क बनाए रखने में मदद करने के लिए सिम कार्ड खरीदे गए।आतंकी संगठन अंसार-गजावत-उल-हिंद का ओडब्ल्यूजी निकला।हिज्बुल मुजाहिदीन के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति को सौंप दिया।

श्रीनगरः आतंकवादियों द्वारा सिम कार्ड के दुरुपयोग और दूरसंचार विक्रेताओं द्वारा फर्जी तरीके से उनकी बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को घाटी के 19 परिसर पर छापे मारे।

 

अधिकारियों ने बताया कि ‘‘आतंकवादियों, उनके ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू), मादक पदार्थ के तस्करों और अन्य अपराधियों द्वारा सिम कार्ड के बढ़ते दुरुपयोग’’ को देखते हुए ये छापे मारे गए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘एसआईए ने 11 अलग-अलग मामलों में कश्मीर में 19 परिसर में तलाशी ली।’’

उन्होंने बताया कि ज्यादातर परिसर ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ (पीओएस) विक्रेता के हैं जो दूरसंचार विभाग के नियमों का उल्लंघन कर ये सिम कार्ड बेचते हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीन मामलों में प्रारंभिक सबूत यह संकेत देते हैं कि आतंकवादियों को सीमा पार उनके आकाओं तथा जम्मू कश्मीर में अन्य मॉड्यूल से संपर्क बनाए रखने में मदद करने के लिए सिम कार्ड खरीदे गए।

दुरुपयोग का उदाहरण देते हुए अधिकारियों ने कहा कि कुलगाम में चावलगाम में एक पीओएस विक्रेता ने एम/एस एयरटेल माइक्रो वर्ल्ड के नाम से गौहर अहमद हजाम नाम के एक ऐसे व्यक्ति के लिए सिम कार्ड बनाया जो मौजूद ही नहीं था और उसने कुलगाम में कैमोह के एक व्यक्ति को यह कार्ड दे दिया जो आतंकी संगठन अंसार-गजावत-उल-हिंद का ओडब्ल्यूजी निकला।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में अनंतनाग के मीर मोहल्ला मोंगहाल के एक पीओएस विक्रेता ने एक सबस्क्राइबर को सिम कार्ड दिया, जिसने उसे हिज्बुल मुजाहिदीन के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि विक्रेता, सबस्क्राइबर और ओजीडब्ल्यू तीनों के घरों की तलाशी ली गयी ताकि अतिरिक्त साक्ष्य एकत्रित किया जा सके।

प्राधिकारियों ने पीओएस सिम कार्ड विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है, जो ग्राहकों के पहचान वाले दस्तावेज चुराने और उनकी जानकारी के बिना सिम कार्ड जारी करने में शामिल पाए गए हैं। अधिकारियों ने गड़बड़ी करने वाले पीओएस सिम कार्ड विक्रेताओं और ग्राहकों से बचने के लिए टेलीफोन सेवा प्रदाताओं को उचित डेटाबेस बनाए रखने की ‘‘सख्त’’ हिदायत दी है।

उन्होंने बताया कि साथ ही प्रशासन इस पर विचार कर रहा है कि अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर अपना सिम कार्ड किसी मौके और आपात इस्तेमाल के लिए परिवार के सदस्य के अलावा किसी व्यक्ति को देता है तो यह अपराध माना जाएगा। अधिकारियों ने पीओएस सिम कार्ड विक्रेताओं और ग्राहकों को खुद से पुलिस थाने आने और छह से अधिक सिम कार्ड सौंपने को कहा है ताकि वे किसी तरह की आपराधिक कार्रवाई से बच सकें।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज