लाइव न्यूज़ :

जम्मू और कश्मीरः आतंकियों के साथ अफीम की खेती भी साफ कर रहे हैं सुरक्षा बल, सीमा पार घुसपैठ पर नजर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 5, 2020 19:25 IST

कश्मीर में नशे का कारोबार कर रहे राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ अपना कार्रवाई करते हुए अवंतीपोरा पुलिस ने अवैध अफीम की खेती को नष्ट करते हुए आज करीब पांच लोगों गिरफ्तार भी किया। अवंतीपोरा के गांव काखेरवन में यह खेती पांच कनाल से अधिक भूमि पर लगाई हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने खेती को नष्ट करने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया। सारी अफीम की खेती को एक जगह इकट्ठा किया गया।सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यही नहीं खेती लगाने वाले जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जम्मूः कश्मीर में सुरक्षाबलों को एकसाथ कई मोर्चों पर जूझना पड़ रहा है। इनमें आतंकियों के हमलों और सीमा पार से घुसपैठ तो है ही, अफीम की बड़े पैमाने पर की जाने वाली खेती भी है। हर साल गर्मियों की शुरूआत के साथ ही उन्हें अफीम की खेती के विरुद्ध व्याप्क अभियान छेड़ना पड़ता है।

इसी क्रम में कश्मीर में नशे का कारोबार कर रहे राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ अपना कार्रवाई करते हुए अवंतीपोरा पुलिस ने अवैध अफीम की खेती को नष्ट करते हुए आज करीब पांच लोगों गिरफ्तार भी किया। अवंतीपोरा के गांव काखेरवन में यह खेती पांच कनाल से अधिक भूमि पर लगाई हुई थी।

पुलिस ने खेती को नष्ट करने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया। सारी अफीम की खेती को एक जगह इकट्ठा किया गया और बाद में उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यही नहीं खेती लगाने वाले जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शौकत अहमद मीर, नजीर अहमद मीर, गुलाम मोहम्मद मीर सभी निवासी वखरवान, मोहम्मद सबान, गुलाम हसन शेख दो निवासी ख्वानी के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि इन जगहों पर अफीम को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में महंगे दामों पर बेचने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। खेती के बकायदा उन्नत तथा संशोधित बीजों का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि अफीम की अधिक से अधिक खेती मुमकिन हो पाए और अच्छे दामों पर बिक पाए। कश्मीरी अफीम की खेती अकसर जंगलों में करते हैं ताकि किसी को भनक न लगे।

यह भी सच है कि अधिकतर अफीम के खेत केसर क्यारियों में ही उगाए जा रहे हैं। अवंतिपोरा के पुलिस अधीक्षक भी मानते हैं कि केसर जैसी महंगी फसल भी अब कश्मीरियों को आकर्षित इसलिए नहीं कर पा रही क्योंकि यह बहुत समय लेती है और हमेशा ही इस पर मौसम की मार भी अपना असर दिखाती है।

ऐसे में बिना किसी मेहनत, बिना पानी देेने की परेशानी के पैदा होेने वाली और केसर की फसल से कहीं अधिक धन दिलाने वाली अफीम की खेती अब केसर क्यारियों का स्थान ले रही है। नतीजतन एक्साइज विभाग तथा पुलिस के लिए दिन-ब-दिन अफीम की खेती के बढ़ते रकबे पर इसकी पैदावार को रोक पाना मुश्किल होता जा रहा है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला