लाइव न्यूज़ :

145 ढेर, 7 महीनों के भीतर 90 ने आतंकवाद की राह को थामा, 12 महीनों में 139 आतंकी तैयार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 5, 2020 16:29 IST

बंदूक थामने वाले भी बढ़ते चले गए। आंकड़ों के बकौल, इस साल 7 महीनों के भीतर 90 ने आतंकवाद की राह को थामा था। जबकि पिछले साल 12 महीनों में 139 स्थानीय आतंकी तैयार हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले एक साल में विभिन्न तंजीमों के सरगनाओं समेत 180 से ज्यादा आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। इस साल के सात महीनों में ही 145 को ढेर कर दिया गया।पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कुख्यात दहशतगर्द रियाज नायकू को ढेर करना सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। अलगाववादी अशरफ सेहरई के बेटे जुनैद सेहरई समेत हिजबुल के अन्य कई बड़े आतंकी उमर फय्याज उर्फ हमाद खान, जहांगीर, वसीम अहमद वानी और मसूद भट भी मारे गए।

जम्मूः चाहे कश्मीर को मिली धारा 370 की आजादी को छीन लिया गया पर मौतों का आंकड़ा कम होने को नहीं आ रहा। आप्रेशन आलआउट में आतंकियों की मौतों के बाद भी बंदूक थामने का आकर्षण बरकरार है। यही कारण था कि कश्मीर को आज भी मौत की वादी कहा जा रहा है।

इतना जरूर था कि पांच अगस्त के बाद पिछले एक साल में विभिन्न तंजीमों के सरगनाओं समेत 180 से ज्यादा आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। इस साल के सात महीनों में ही 145 को ढेर कर दिया गया। पर बंदूक थामने वाले भी बढ़ते चले गए। आंकड़ों के बकौल, इस साल 7 महीनों के भीतर 90 ने आतंकवाद की राह को थामा था। जबकि पिछले साल 12 महीनों में 139 स्थानीय आतंकी तैयार हो गए थे।

पांच अगस्त, 2019 के बाद मारे गए आतंकियों में कई बड़े सरगना भी शामिल हैं। पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कुख्यात दहशतगर्द रियाज नायकू को ढेर करना सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

इसके बाद नायकू के करीबी और अलगाववादी अशरफ सेहरई के बेटे जुनैद सेहरई समेत हिजबुल के अन्य कई बड़े आतंकी उमर फय्याज उर्फ हमाद खान, जहांगीर, वसीम अहमद वानी और मसूद भट भी मारे गए। अंसार गजवा तुल हिंद (एजीएच) के बुरहान कोका, लश्कर-ए-ताइबा के बशीर कोका, हैदर, इशफाक रशीद, जैश-ए-मोहम्मद के सज्जाद अहमद डार, सज्जाद नवाबी, कारी यासिर और पाकिस्तानी आईईडी एक्सपर्ट अबू रहमान उर्फ  फौजी भाई को भी मार गिराया गया। इस बीच 25 आतंकियों और 300 से अधिक मददगारों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इस मौत के आंकड़ों में सुरक्षाबलों और नागरिकों के मरने का आंकड़ा भी चिंताजनक है। इस साल 15 जुलाई तक 22 नागरिक और 36 सुरक्षाकर्मी मारे जा चुके हैं। जबकि पिछले साल जनवरी से लेकर 15 जुलाई तक 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे और 23 नागरिक मारे गए थे। इतना जरूर था कि इस साल 15 जुलाई तक ही 145 आतंकियों को ढेर करने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली थी।

इन मौतों के बाद भी दावा कश्मीर में आतंकवाद के कम होने का है। इस सच्चाई का दूसरा पहलू यह है कि स्थानीय आतंकियों के आतंकी बनने और उस पार से घुसपैठ के प्रयासों में कोई कमी नहीं आई है। सुरक्षाबल अब तलाश करो और मार डालो के अभियान में जुटे हुए हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ आतंकवाद खत्म करना है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानगृह मंत्रालयभारतीय सेनासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो