लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: Lockdown में एम्बुलेंस से घर पहुंचने के लिए व्यक्ति ने मौत का नाटक रचा, ऐसे दबोचा गया

By भाषा | Updated: April 1, 2020 22:14 IST

यह कहानी है हकम दीन नामक एक व्यक्ति की, जिसे 27 मार्च को एक लड़ाई के दौरान सिर में चोट लगने के बाद यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दीन को 30 मार्च को छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन उसने एंबुलेंस से अपने घर पहुंचने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा और इसके लिए एक मृत्यु प्रमाण पत्र भी हासिल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी मौत का नाटक रचा, ताकि वह और उसके दोस्त यहां से एंबुलेंस से पुंछ जिले स्थित अपने घरों तक पहुंच सकें।हालांकि वे इसमें कामयाब नहीं हो सके, क्योंकि रास्ते में जांच के दौरान पुलिस की टीम ने जब तापमान की जांच की तो उसके जीवित होने का भेद खुल गया और सभी पकड़े गए।

जम्मू-कश्मीर में 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी मौत का नाटक रचा, ताकि वह और उसके दोस्त यहां से एंबुलेंस से पुंछ जिले स्थित अपने घरों तक पहुंच सकें। हालांकि वे इसमें कामयाब नहीं हो सके, क्योंकि रास्ते में जांच के दौरान पुलिस की टीम ने जब तापमान की जांच की तो उसके जीवित होने का भेद खुल गया और सभी पकड़े गए।

यह कहानी है हकम दीन नामक एक व्यक्ति की, जिसे 27 मार्च को एक लड़ाई के दौरान सिर में चोट लगने के बाद यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दीन को 30 मार्च को छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन उसने एंबुलेंस से अपने घर पहुंचने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा और इसके लिए एक मृत्यु प्रमाण पत्र भी हासिल कर लिया। इस नाटक में एक एम्बुलेंस चालक समेत उसके कई दोस्त भी शामिल थे।

सभी ने मंगलवार को यहां से लगभग 220 किलोमीटर दूर बुफलियाज की यात्रा शुरू की। सालिवान गांव निवासी दीन के इस नाटक का उसके गांव से कुछ किलोमीटर पहले ही पटाक्षेप हो गया। यहां एक पुलिस दल ने जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया। पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश अंगराल ने कहा कि एम्बुलेंस चालक सहित सभी पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस की निगरानी में उन्हें एक पृथक इकाई में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइमजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने