लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः उरी में 18 करोड़ की हेरोइन बरामद, वजन 9 किलोग्राम, दो अरेस्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 5, 2022 21:09 IST

उरी पुलिस स्टेशन में के अधिकारियों और जवानों ने पुलिस पोस्ट कमलकोट के जवानों के साथ नाका लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देगश्त के दौरान पुलिस के जवानों ने दो कारों को देखा।सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को कुछ ही दूरी तक पीछा कर पकड़ लिया।

जम्मूः उरी-बारामुला सेक्टर में नार्को टेरेरिज्म माड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है । दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

 

पुलिस के अनुसार, शनिवार को उरी पुलिस स्टेशन में के अधिकारियों और जवानों ने पुलिस पोस्ट कमलकोट के जवानों के साथ नाका लगाया था। इस दौरान डाची से बसग्रां में गश्त के दौरान पुलिस के जवानों ने दो कारों को देखा। इसमें सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। जैसे ही पुलिस उक्त वाहनों के करीब पहुंची तो दोनों वाहनों में सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को कुछ ही दूरी तक पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जब दोनों वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। सैलिरियो वाहना से तीन पैकेट और आल्टो से पांच पैकेट हेरोइन के बरामद हुए।

इनका कुल वजन 9 किलोग्राम पाया गया। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 18 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। दोनों की पहचान मोहम्मद सबीर और परवेज अहमद तांत्रे के रूप में की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज