लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर 'हेट' पोस्ट के आरोप में जम्मू-कश्मीर सरकार का कर्मचारी गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 10, 2023 17:30 IST

गिरफ्तार किया गया कर्मचारी अपने फेसबुक अकाउंट पर घृणास्पद पोस्ट/टिप्पणियां अपलोड करते पाया गया था और इसके परिणामस्वरूप जिले में कानून व्यवस्था की समस्या के भड़कने की पूरी आशंका थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान बियोली डोडा निवासी अमरीक सिंह के रूप में हुई हैवह मुख्य शिक्षा अधिकारी डोडा के कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के रूप में तैनात हैउसे फेसबुक अकाउंट पर घृणास्पद पोस्ट/टिप्पणियां अपलोड करते पाया गया था

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर 'घृणास्पद' टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बियोली डोडा निवासी अमरीक सिंह के रूप में हुई है, जो मुख्य शिक्षा अधिकारी डोडा के कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात है।

गिरफ्तार किया गया कर्मचारी अपने फेसबुक अकाउंट पर घृणास्पद पोस्ट/टिप्पणियां अपलोड करते पाया गया था और इसके परिणामस्वरूप जिले में कानून व्यवस्था की समस्या के भड़कने की पूरी आशंका थी। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए और स्थिति को कानून और व्यवस्था की समस्या में बदलने से रोकने के लिए, डोडा पुलिस कार्रवाई में जुट गई और इंस्पेक्टर अरुण प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन डोडा की एक पुलिस पार्टी, एसएचओ पुलिस स्टेशन डोडा ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया

मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के बाद उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट क्लास 1 डोडा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें निवारक हिरासत के तहत जिला जेल भद्रवाह भेज दिया गया। डोडा पुलिस, बयान में दावा किया गया, सोशल मीडिया पर हेट पोस्ट की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई है और चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति को समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए नफरत फैलाने में लिप्त पाया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला