लाइव न्यूज़ :

jammu kashmir news: अनंतनाग में चार आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 6 दिन में 6 आतंकियों को मार गिराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 12:41 IST

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार सुबह खोज अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के दियालगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गुए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी शामिल थे। 

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार सुबह खोज अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के दियालगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 

सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गुए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी शामिल थे। इस मुठभेड़ में एक हिज्बुल का कमांडर तारीक अहमद मारा गया। इसके अलावा बाकी तीनों लश्कर के आतंकी मारे गए हैं। अनंतनाग में हुई इस मुठभेड़ के बाद अनंतनाग और कुलगाम में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

इससे पहले 9 मार्च को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के एक माड्यूल का भांडाफोड़ करते हुए तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी एक कुख्यात आतंकवादी कमांडर बशीर पीर उर्फ इम्तियाज आलम के संपर्क में थे जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से गतिविधियां संचालित करता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने कुपवाड़ा के क्रालपोरा क्षेत्र में सक्रिय हिज्ब उल मुजाहिदीन के एक आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया और आतंकी संगठन से जुड़े तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।” 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह