लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः दो सालों में आग की 4786 घटनाएं, 112 लोगों की गई जान और 35 घायल, यहां देखें आंकड़े

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 10, 2023 16:28 IST

आंकड़ों में कहा गया है कि 2021 और 2022 के दौरान कुल 4786 आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसमें 2021 में 2242 और 2022 में 2544 शामिल हैं, जो कश्मीर में आग लगने की 302 घटनाओं के बढ़ने का संकेत देता है।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने की घटनाओं में पिछले दो वर्षों- 2021 और 2022 में 112 लोगों की जान गई है, जबकि 35 अन्य घायल हुए हैं।वर्ष 2021 में कुल 1711 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि आग की घटनाओं के कारण वर्ष 2022 में 1699 इमारतों को नुकसान पहुंचा। वर्ष 2021 में कुल 1711 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि आग की घटनाओं के कारण वर्ष 2022 में 1699 इमारतों को नुकसान पहुंचा।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के लोग कुछ ना कुछ कारण से परेशान रहते हैं। सिर्फ आतंकवाद, सड़क हादसे और जानवर-मानव संघर्ष ही नहीं बल्कि आग लगने की घटनाएं भी कश्मीरियों की जानें ले रही हैं। यह कितनी हैं आधिकारिक आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं  कि यह दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कश्मीर के दस जिलों में आग लगने की घटनाओं में पिछले दो वर्षों- 2021 और 2022 में 112 लोगों की जान गई है, जबकि 35 अन्य घायल हुए हैं। आंकड़ों में कहा गया है कि 2021 और 2022 के दौरान कुल 4786 आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसमें 2021 में 2242 और 2022 में 2544 शामिल हैं, जो कश्मीर में आग लगने की 302 घटनाओं के बढ़ने का संकेत देता है।

आंकड़ों से पता चलता है, वर्ष 2021 में कुल 1711 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि आग की घटनाओं के कारण वर्ष 2022 में 1699 इमारतों को नुकसान पहुंचा। साल 2021 में, 75 लोगों की जान चली गई, जिसमें पुलवामा में 24 लोगों की सबसे अधिक मौतें हुईं, इसके बाद शोपियां में 22 और कुलगाम में 12 मौतें हुईं। श्रीनगर में भी पांच लोगों की मौत हो गई।

आंकड़ों में कहा गया है कि आग लगने की घटनाओं में श्रीनगर और कुपवाड़ा में 5-5 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, आग लगने की सबसे ज्यादा घटनाएं श्रीनगर से सामने आई हैं, जहां 448 फायर कॉल फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज को मिली हैं, जबकि बारामुल्ला में साल 2021 में आग लगने की 324 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

इसी तरह से साल 2022 में, कुलगाम से 9, पुलवामा से 6, श्रीनगर से 5, बारामुल्ला, शोपियां और कुपवाड़ा से 4-4, अनंतनाग से 3 और गांदरबल और बांडीपोरा से एक-एक सहित 37 लोगों की मौत हो गई। इसी साल आग लगने की कुल 2544 घटनाओं में, श्रीनगर में सबसे अधिक 547, बारामुल्ला में 402, कुपवाड़ा में 323 और अनंतनाग में 270 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में आग लगने की घटनाओं में क्रमशः कुल 57 और 55 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। संयुक्त निदेशक, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, कश्मीर रेंज द्वारा संकलित डाटा में आगे कहा गया है कि वर्ष 2021 और 2022 में क्रमशः 7061.60 लाख रुपये और 8523.07 लाख रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि 105679.50 लाख रुपये और 85065.53 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरअग्निकांडआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए