लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: महिला ने सीआरपीएफ जवान पर लगाया रेप का आरोप, तीन बर्खास्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2018 10:06 IST

पुंछ जिले में एक महिला ने सीआरपीएफ के जवानों पर उसे गलत तरीके से कैद करने और बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर, 30 अप्रैल :  जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर रेप का आरोप लगा है। खबर के मुताबिक  पुंछ जिले में एक महिला ने सीआरपीएफ के जवानों पर उसे गलत तरीके से कैद करने और बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 24 साल की पीड़ित महिला के शिकायत कर दर्ज करवाने के बाद सीआरपीएफ के तीनों जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: गाजीपुर: 10 साल की बच्ची से बलात्कार मामले में मदरसे का मौलवी गिरफ्तार

महिला का कहना है कि उसके साथ मार्च में ये घटना घटित हुई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसे सीआरपीएफ जवान अपने साथ शिविर में ले गया, जहां उसे हवस का शिकार बनाया गया है। वहीं, इस प्रकरण पर पुलिस का कहना है कि शनिवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके मुताबिक घात लगाए तीन सीआरपीएफ जवान उसे शिविर के अंदर ले गए और वहां उनमें से एक ने उसके साथ रेप किया। 

घटना उस समय की है  जब महिला अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी और वह अपना रास्ता भटक गई थी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे। 

यह भी पढ़ें: उम्रकैद काट रहे आसाराम ने जेल से भेजा ऑडियो संदेश, कहा- बाहर आऊँगा, कोर्ट में रोने की बात झूठी

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि रेप और गलत तरीके से बंद करने समेत रणबीर दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद पूरी बात सामने आएगी। इस तरह के मामले पहले भी आते रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :रेपजम्मू कश्मीर समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?