लाइव न्यूज़ :

जम्मू: उधमपुर में स्टिकी बम धमाके का आरोपी पकड़ा गया, पांच स्टिकी बम भी हुए बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 2, 2022 19:43 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उधमपुर बस धमाकों की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इन बम धमाकों के एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से पांच स्टिकी बम भी बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पुलिस ने उधमपुर में हुए दो बसों में शक्तिशाली बम धमाकों की गुत्थी सुलझाई मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से पांच स्टिकी बम भी बरामद कियापुलिस का मानना है कि आरोपी असलम शेख ने ही दोनों बसों में स्टिकी बम लगाया था

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उधमपुर में आठ घंटे के भीतर हुए दो बसों में शक्तिशाली बम धमाकों की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने इन बम धमाकों के एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से पांच स्टिकी बम भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम असलम शेख है। वह पूर्व में आतंकवादी भी रहा है। पुलिस का मानना है कि इसी असलम शेख ने दोनों बसों में धमाका करने के लिए स्टिकी बम लगाए थे। मामले की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात का भी दावा किया कि धमाकों में इस्तेमाल हुए विस्फोटक को कठुआ जिले के हीरानगर से लाया गया था और विस्फोटकों को ड्रोन के जरिये पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं ने भारत में भेजा था।

पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस धमाके के विस्तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि आतंकी साजिश रचने वाला मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तान में बैठा हुआ है। इसके साथ ही जिसे गिरफ्तार किया गया है उसमें अपने गुनाह कुबूल कर लिए हैं। जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को उधमपुर में दो अलग-अलग जगह बस में ब्लास्ट हुए थे। दोषी को पकड़ लिया गया है।

मोहम्मद अमीन भट्ट जो पाकिस्तान में रहता है उसने बसंतगढ़ उधमपुर के असलम शेख नामक आतंकवादी से सोशल मीडिया पर संपर्क किया। असलम शेख ने ये बम लगाए। उसके पास से पुलिस ने पांच स्टिकी बम भी बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, बसंतगढ़ से दबोचा गया मुख्य आरोपित कई आतंकी घटना में संलिप्त रहा है। वह लगभग 10 वर्षों तक जेल भी रहा है। वह हिमाचल प्रदेश के शिमला से आगे रामपुर में मजदूरी का काम करता है। उसके साथ पकड़ा गया एक अन्य आरोपित भी शिमला के रामपुर में काम करता था। बताया जाता है कि इस आरोपित का एक भाई सीमा पार पाकिस्तान चला गया था। जहां शादी करके वह वहीं पर बस गया था। उनकी अपने भाई से पाकिस्तान में अक्सर बात होती रही है। इन आरोपितों के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं।

उधमपुर में गत बुधवार रात 10:35 बजे दोमेल में एक बस में धमाका हुआ था। इसमें बस का कंडक्टर व साथ खड़ी मिनी बस में बैठा व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं, अगले दिन सुबह 5:40 बजे दो किलोमीटर दूर उधमपुर बस स्टैंड में भी एक बस में विस्फोट हुआ, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए