लाइव न्यूज़ :

जालनाः 45 साल की सास सविता शिंगारे का सिर दीवार से भिड़ाया और चाकू से हमला कर बहू प्रतीक्षा शिंगारे ने मार डाला?, शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग में रखा, वजन अधिक होने के कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2025 10:12 IST

जालनाः पुलिस ने आरोपी महिला प्रतीक्षा शिंगारे (22) को बुधवार को परभणी शहर से गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसविता शिंगारे (45) के साथ जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। बैग में रखा, लेकिन वजन अधिक होने के कारण वह बैग उठा नहीं पाई।

जालनाःमहाराष्ट्र के जालना जिले में एक महिला ने झगड़े के बाद अपने घर में अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है और पुलिस ने आरोपी महिला प्रतीक्षा शिंगारे (22) को बुधवार को परभणी शहर से गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रतीक्षा का विवाह छह माह पहले आकाश शिंगारे से हुआ था। आकाश लातूर में एक निजी कंपनी में काम करता है और महिला अपनी सास सविता शिंगारे (45) के साथ जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।

पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ ने बताया कि मंगलवार रात दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ और उसी दौरान प्रतीक्षा ने कथित तौर पर अपनी सास का सिर दीवार से भिड़ा दिया और बाद में चाकू से उस पर हमला किया। इस हमले में सास की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रतीक्षा ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग में रखा, लेकिन वजन अधिक होने के कारण वह बैग उठा नहीं पाई।

बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से फरार हो गई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह अपने पैतृक शहर परभणी के लिए ट्रेन में सवार हो गई। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को बैग में शव मिला और उसने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

वाघ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे परभणी से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए