लाइव न्यूज़ :

Jalna: 9 साल की बच्ची को घर से उठाया, नशीला पदार्थ देकर किया हैवानियत?, सड़क पर छोड़कर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2024 11:00 IST

Jalna: महिला घर लौटी तो उसे अपनी बेटी नहीं मिली। काफी देर ढूंढने के बाद उसे पास की एक सड़क पर लड़की मिली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने पत्रकारों को बताया कि लड़की की हालत खतरे से बाहर है।महिला ने चंदनझिरा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी।पीड़िता अपनी मां के साथ रहती है जो किसी काम से घर से बाहर गयी थी।

Jalna: महाराष्ट्र के जालना शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने नौ साल की एक लड़की को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया तथा उसे सड़क पर अकेला छोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना चंदनझिरा इलाके में रविवार रात करीब 11 बजे की है। लड़की को गंभीर हालत में एक जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में छत्रपति संभाजीनगर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने पत्रकारों को बताया कि लड़की की हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक सबूत के मुताबिक, अपराध में एक व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने छत्रपति संभाजीनगर सड़क को अवरुद्ध कर दिया और दोषी को पकड़ने की मांग की। पुलिस के अनुसार, अपराध में लिप्त व्यक्ति ने लड़की को उस समय उसके घर से उठाया जब वह अकेली थी, उसे नशीला पदार्थ दिया।

उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे एक सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ रहती है जो किसी काम से घर से बाहर गयी थी। जब महिला घर लौटी तो उसे अपनी बेटी नहीं मिली। काफी देर ढूंढने के बाद उसे पास की एक सड़क पर लड़की मिली। इसके बाद महिला ने चंदनझिरा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी।

उप्र : किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 19 वर्षीय एक युवक को एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी बैजनाथ गुप्ता (19) और पीड़िता के बीच डेढ़ महीने से प्रेम प्रसंग था।

उसने किशोरी से शादी का वादा कर उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए थे। सिंह के अनुसार, मामले में डेढ़ महीने पहले बरगदवा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। सिंह ने बताया कि आरोपी को सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्ररेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट