लाइव न्यूज़ :

पुलिसवालों पर सरकारी हॉस्टल की लड़कियों को नंगा कर के नचाने का आरोप, विधानसभा में उठा मुद्दा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2021 13:46 IST

महाराष्ट्र महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा है। यदि आपके पास इसकी प्रति है, तो कृपया मुझे देखने दें।

Open in App
ठळक मुद्दे 4 सदस्यीय समिति को 2 दिनों में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।भाजपा विधायक श्वेता महाले ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के जलगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ कुछ पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने लड़कियों को सरकारी छात्रावास में रहने और नाचने के लिए मजबूर किया।

यह घटना जलगांव शहर में आशादीप महिला छात्रावास में हुई है। स्थानीय एनजीओ ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद यह घटना सामने आई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस मामले की जांच शुरू की गई है और 4 सदस्यीय समिति को 2 दिनों में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

भाजपा विधायक श्वेता महाले ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया। महाले ने कहा कि इस घटना ने राज्य को शर्मसार कर दिया। बड़ी बात यह है कि इस मामले में पुलिस आरोपी है। महिलाओं को सुरक्षा देने वाले खुद शिकार कर रहे हैं। ऐसी और भी महिलाएं हो सकती हैं, जो शिकार हो सकती हैं। हम इसमें कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि 4 सदस्यीय समिति को 2 दिनों में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। छात्रावास महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।

भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने सरकार पर हमला बोला है। कहा कि इस घटना की वीडियो क्लिप है। उन्होंने कहा कि वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि लड़की को निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया जो एक गंभीर मामला है।

इस घटना से जुड़ी एक वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद भाजपा ने विधानसभा में सरकार और गृह मंत्री अनिल देशमुख को जमकर घेरा। भारी हंगामे के बीच देशमुख ने ऐलान किया कि  मामले में दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

निराधार और पारिवारिक हिंसा की शिकार लड़कियों को रखा जाता है आशादीप महिला शासकीय आश्रयगृह में उन महिलाओं और लड़कियों रखा जाता है, जो निराधार, विधवा और पारिवारिक हिंसा की शिकार होती हैं। कुंवारी माताओं और अनाथ लड़कियों को भी यहां पनाह दी जाती है। 1983 में इसकी स्थापना की गई थी। वर्ष 2006 से इसे आश्रयगृह घोषित किया गया है, यहां महिलाओं को स्वालंबन के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

क्या है मामला? गत एक मार्च को जलगांव के महिला सुधारगृह में लड़कियों को निर्वस्त्र होकर नाचने के लिए मजबूर किए जाने का मामला उस वक्त सामने आया, जब पीड़ित लड़कियों ने इस घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ताओं को दी। घटना की वीडियो क्लिप वायरल हो गई। कहा जा रहा है कि रात में पुलिसकर्मी और युवा सुधारगृह में आते हैं और पैसे देकर अनैतिक कृत्य करते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता मंगला सोनवणे और फीरोज पिंजारी ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी अभिजीत राऊत को देकर कार्रवाई करने की मांग की थी, कार्रवाई नही करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमुंबई पुलिसउद्धव ठाकरे सरकारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टThane News: शौहर के तलाक न देने पर बेगम ने रची साजिश, भाई संग मिलकर किया कत्ल; गिरफ्तार

क्राइम अलर्टGhaziabad: मोदीनगर में नकाबपोश व्यक्ति ने 80 साल के ज्वेलरी शॉप के मालिक की चाकू मारकर हत्या की, फिर हमलावर से भिड़ा शख्स, देखें डिस्टर्बिंग वीडियो

क्राइम अलर्टUttar Pradesh: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 युवकों की मौत