लाइव न्यूज़ :

रात को 2 बजे निर्वस्त्र कर 28 छात्रों का किया गया सामूहिक रैगिंग, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 14, 2019 10:12 IST

घटना जलगांव की इकरा यूनानी महाविद्यालय की है. मुदस्सर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार रैगिंग के दौरान कुछ विद्यार्थियों को निर्वस्त्र कर दिया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देरैगिंग के वक्त सिनेमा के पात्र, प्रेमी-प्रेमिका की तरह एक्टिंग करने के लिए कहा गया था। रात लगभग 2 बजकर 15 मिनट से रैगिंग शुरू किया गया।

लोस सेवा जलगांव के इकरा यूनानी महाविद्यालय में सीनियर विद्यार्थियों द्वारा 28 जूनियर विद्यार्थियों को निर्वस्त्र कर सामूहिक रैगिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. महाविद्यालय द्वारा इस मामले को लेकर तीन विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया गया है. इस संदर्भ में एमआईडीसी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. परभणी निवासी मुदस्सर मुख्तार इनामदार (19) नामक विद्यार्थी की पहल पर इस मामला सामने आया.

मुदस्सर को शुक्रवार को अभिभावकों ने वसतिगृह में दाखिल कराया था. शनिवार को उसकी बैच का पहला ही दिन था. रात में सभी विद्यार्थी महाविद्यालय परिसर में स्थित वसतिगृह में अपने-अपने कमरे में थे. रात लगभग 2 बजकर 15 मिनट से 20 सीनियर विद्यार्थियों ने नया एडमिशन लेने वाले 28 विद्यार्थियों को वसतिगृह के एक हॉल में जमा किया और वहां रैगिंग की. मुदस्सर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार रैगिंग के दौरान कुछ विद्यार्थियों को निर्वस्त्र कर दिया गया.

उसके बाद सिनेमा के पात्र, प्रेमी-प्रेमिका की तरह एक्टिंग करने के लिए कहा गया. उसके बाद गाली-गलौज करते हुए एक-एक विद्यार्थी की पहचान-परेड कराई गई. मुदस्सर ने इसका विरोध किया तो तीन-चार लोगों ने उससे मारपीट की और मोबाइल छीनकर कचरापेटी में डाल दिया. जेब से 18 हजार रुपए भी निकाल लिए. पश्चात फूंक मारकर ट्यूबलाइट बंद करने के लिए कहा, अन्यथा ट्यूबलाइट उसके शरीर पर फोड़ने की धमकी दी. उसके बाद मुदस्सर किसी तरह वहां से भाग निकला.

उसने सुरक्षा रक्षक की मदद से फोनकर घरवालों को इसकी जानकारी दी. अभिभावकों द्वारा घटना के बारे में पूछताछ करने पर प्राचार्य डॉ. शोएब शेख ने घटना की जांच की और दोषी तीन विद्यार्थियों को तत्काल निष्कासित कर दिया. राष्ट्रीय एंटी रैगिंंग समिति से शिकायत मुदस्सर ने तड़के दिल्ली स्थित एंटी रैगिंग समिति से मेल द्वारा शिकायत की. प्राचार्य डॉ. शेख ने सभी 28 विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए.

मुदस्सर के पिता परभणी में होमगार्ड समादेशक के रूप में कार्यरत हैं. -कोट महाविद्यालय में रैगिंंग जैसा मामला होना गलत बात है. संबंधित विद्यार्थियों ने पुलिस व एंटी रैगिंग समिति से शिकायत की है. प्राचार्य ने विद्यार्थियों का बयान दर्ज कर लिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट