लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने मायके से वापस जाने से किया इनकार, पति ने पत्नी, उसके पिता-माता और दो बच्चों को जिंदा जलाया, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 18:48 IST

पंजाबः पुलिस ने कहा कि परमजीत कौर पिछले विवाह से अपने दो बच्चों के साथ पांच-छह महीने से पंजाब के जालंधर जिले में स्थित अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे कुलदीप सिंह चाहता था कि परमजीत लुधियाना के खुर्शेदपुर गांव स्थित उसके घर लौट आए।कुलदीप उसे और बच्चों को कथित तौर पर पीटता था।कुलदीप और उसके दो साथियों ने सभी पांच व्यक्तियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

चंडीगढ़ःपंजाब के जालंधर जिले में पत्नी के मायके से वापस लौटने से इनकार करने से नाराज 30 वर्ष के एक व्यक्ति ने महिला और उसके परिवार के चार सदस्यों को तब कथित तौर पर जिंदा जला दिया, जब वे सो रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

पुलिस ने कहा कि परमजीत कौर पिछले विवाह से अपने दो बच्चों के साथ पांच-छह महीने से पंजाब के जालंधर जिले में स्थित अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पुलिस ने कहा कि कुलदीप सिंह चाहता था कि परमजीत लुधियाना के खुर्शेदपुर गांव स्थित उसके घर लौट आए, लेकिन उसने वापस जाने से इनकार कर दिया, क्योंकि कुलदीप उसे और बच्चों को कथित तौर पर पीटता था।

जालंधर (देहात) पुलिस अधीक्षक सतबजीत सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात, कुलदीप और उसके दो साथियों ने सभी पांच व्यक्तियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान परमजीत कौर, उसके पिता सुरजन सिंह, मां जोगिंद्रो और उसके दो बच्चों अर्शदीप (8) और अनमोल (5) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?