लाइव न्यूज़ :

जाजपुरः नाराज पत्नी को ससुराल से वापस लाने में फेल हुआ तांत्रिक, 40 वर्षीय पति ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2022 17:06 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह पिछले कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये का भुगतान किया था।उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था।तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर आया तो उस समय उससे कहासुनी हो गई।

जाजपुरः ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने वादे के अनुरूप उसकी पत्नी को वापस लाने में विफल रहने पर शुक्रवार को एक तांत्रिक की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने यह जनकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह पिछले कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी।

पुलिस ने कहा कि सुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये का भुगतान किया था, जिसने उससे उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था। पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर आया तो उस समय उससे कहासुनी हो गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने काम पूरा न करने पर तांत्रिक से अपने पैसे वापस करने की मांग की और गुस्से में आकर बेहरा ने बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

छात्र की पिटाई करने के मामले में स्कूल का प्रधानाध्यपक और शिक्षक गिरफ्तार

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में एक छात्र की पिटाई करने के आरोप में एक शिक्षक और प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिक्षक और छात्र के परिजनों ने एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाये हैं।

रींगस सर्किल अधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि निजी स्कूल के 12 वीं के एक छात्र को प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक प्रदीप ने कतार में ठीक तरीके से खड़े होना निर्देश दिया और इसका पालन नहीं करने पर शिक्षक ने उसकी कथित रूप से पिटाई कर दी जिसका उसने विरोध किया।

उन्होंने बताया कि छात्र के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की पिटाई का छात्र ने विरोध किया जिसके बाद प्रधानाध्यापक सागरमल और आरोपी शिक्षक उसे कमरे में ले गए जहां उसकी कथित रूप से और पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार की है और इस संबंध में बुधवार देर रात मामला दर्ज करवाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध आरोपी प्रधानाध्यापक और शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341 और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि स्कूल के एक अन्य शिक्षक मुकेश कुमार की ओर से छात्र के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि शिक्षक को छात्र ने थप्पड़ मारा जिससे उनका चश्मा टूट गया। पुलिस दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?