लाइव न्यूज़ :

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पुत्र लालचंद कुमावत-रामेश्वरलाल की मौत, ह्रदयविदारक खबर सुनकर बुजुर्ग पिता ने तोड़ा दम, तीनों का एक ही चिता पर एक साथ अंतिम संस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 21:55 IST

दर्दनाक खबर सुनकर सदमे में आए पिता दुर्गा लाल कुमावत बेहोश हो गए और शाम को उनकी भी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों का एक ही चिता पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जयपुरः जयपुर जिले में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई और यह ह्रदयविदारक खबर सुनकर उनके बुजुर्ग पिता का भी देहांत हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला चोमू के कालाडेरा थाना इलाके का है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हस्तेडा गांव (चौमू) के रहने वाले दो भाई लालचंद कुमावत (40) और रामेश्वरलाल (45) बाइक से चौमू की तरफ जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और हादसे में दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक खबर सुनकर सदमे में आए उनके पिता दुर्गा लाल कुमावत बेहोश हो गए और शाम को उनकी भी मौत हो गई। बाद में तीनों का एक ही चिता पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

झारखंड के खूंटी में बुजुर्ग महिला की हत्या

झारखंड के खूंटी जिले में एक बुजुर्ग महिला की सोते समय कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को सैको थाना क्षेत्र के गुडबुरू गांव में घटी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने बताया, ‘‘इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान लुखी देवी (69) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि विधवा महिला लुखी देवी के साथ उसकी शादीशुदा बेटी अपने पति के साथ रह रही थी।

एसडीपीओ ने बताया कि घर से एक कुल्हाड़ी, एक कुदाल और एक छड़ी बरामद की गई है। लुखी देवी के परिवार ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे घर पर नहीं थे। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होने जादू-टोने के संदेह में हत्या किए जाने की आशंका भी जताई।

राजस्थान: बेटी को झील में फेंककर मार डालने के आरोप में महिला गिरफ्तार

अजमेर में एक महिला को अपनी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी तीन साल की बेटी को कथित तौर पर आनासागर झील में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची का शव बुधवार को बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात की है जब अंजलि सिंह (28) अपनी बेटी काव्या को झील के किनारे टहलाने के लिए ले गई थी, वह काफी देर उसके साथ झील किनारे टहलती रही और फिर उसे कथित तौर पर झील में फेंक दिया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजलि अजमेर में एक व्यक्ति के साथ 'लिव-इन' में रह रही थी।

क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुरू में महिला ने अपनी बेटी के लापता होने की झूठी कहानी गढ़कर अपने साथी को गुमराह किया था। पुलिस ने कहा, "एक महिला देर रात चौपाटी पर टहल रही थी। जब इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी बेटी लापता हो गई है और वह उसे ढूंढ रही है।

उसने बच्ची की तलाश में पुलिस की मदद लेने से भी इनकार कर दिया।" इसके बाद पुलिस टीम वहां से चली गई। मामला संदिग्ध लगने पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। एक फुटेज में महिला बच्ची के साथ दिख रही थी और दूसरी में अकेली।

मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और आनासागर में बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने हत्या के मामले में अंजलि को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान अंजलि ने बताया कि उसका 'लिव-इन पार्टनर' अखिलेश अक्सर उसे बच्ची के बारे में ताना मारता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए