लाइव न्यूज़ :

Jaipur Road Accident: दुल्हन भारती समेत 5 लोगों की मौत, बारात लेकर लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हा विक्रम मीणा समेत 8 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2025 16:16 IST

Jaipur Road Accident: दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि जीप में बाराती सवार थे जो मध्य प्रदेश से लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।सवार लोग फंस गए, कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ितों को बाहर निकाला जा सका।

जयपुरः जयपुर के पास बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में नवविवाहित दुल्हन भी शामिल है। रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि जीप में बाराती सवार थे जो मध्य प्रदेश से लौट रहे थे।

सिंह ने कहा कि हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए, कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ितों को बाहर निकाला जा सका।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया और अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि बाराती मध्य प्रदेश के शहडोल से झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि दुल्हन भारती (18) शहडोल के मंडोली गांव की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार उदयपुरवाटी का निवासी दूल्हा विक्रम मीणा (25) गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे और गंभीर रूप से घायल अन्य यात्रियों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य मृतकों की पहचान जीतू (33), सुभाष (28), रवि कुमार (17) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि एक मृतक की पहचान की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा,'जयपुर में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल नागरिकों का त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाराजस्थानजयपुरMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम