लाइव न्यूज़ :

जयपुरः पड़ोस में गई थी मां, डेढ़ साल की बेटी के साथ घर पर था पिता, बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, रोने की आवाज सुनकर घर पहुंची, तो खून से लथपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2025 22:15 IST

Jaipur: 28 जुलाई को महिला (20 साल) ने जयपुर के मुहाना थाने में अपने पति के खिलाफ डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देपति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोप लगाया कि 25 जुलाई की रात वह पड़ोस में गई थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर पहुंची, तो खून से लथपथ पाया।

Jaipur:राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने मामला दर्ज करवाया है और आरोपी पिता फरार है। इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूनम चंद विश्नोई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया, "28 जुलाई को महिला (20 साल) ने जयपुर के मुहाना थाने में अपने पति के खिलाफ डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है।"

पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसने आरोप लगाया कि 25 जुलाई की रात वह पड़ोस में गई थी। उसका पति डेढ़ साल की बेटी के साथ घर पर था और तभी उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर वह मौके से भाग गया। महिला बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर पहुंची, तो उसे खून से लथपथ पाया।

आसपास के लोगों की मदद से वह बच्ची को अस्पताल ले गई जहां उसका इलाज हुआ। महिला ने तीन दिन बाद मुहाना थाने में यह मामला दर्ज कराया। महिला की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की चिकित्सा जांच कराई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए