लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी के प्रेमी पर चाकू से हमला कर मार डाला, पिछले एक वर्ष से अवैध संबंध थे, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2021 16:30 IST

प्रारंभिक जांच से पता चला कि करण की पत्नी के योगेश (22) से पिछले एक वर्ष से अवैध संबंध थे और वह अक्सर उससे मिलने के लिये दिल्ली से आया करता था।

Open in App
ठळक मुद्देअवैध संबंध के बारे में पता चलने पर उसने योगेश को दूर रहने को कहा।करण फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।योगेश पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जयपुरःराजस्थान में जयपुर के विश्वकर्मा नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी करण फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि करण की पत्नी के योगेश (22) से पिछले एक वर्ष से अवैध संबंध थे और वह अक्सर उससे मिलने के लिये दिल्ली से आया करता था। पुलिस ने बताया कि हाल में करण को इस अवैध संबंध के बारे में पता चलने पर उसने योगेश को दूर रहने को कहा।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की तड़के लगभग साढ़े चार बजे करण की पत्नी दिल्ली से आये योगेश को लेने के लिये पास के एक बस अड्डे पर चली गई और करण भी वहां पहुंच गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान करण ने योगेश पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि करण फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

चचेरे भाई की हत्या के आरोपी दोनों भाइयों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गौतमबुद्ध नगर जिले में हुई चचेरे भाई की हत्या और सगी बहन की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सुनील तथा गोरे उर्फ़ अनिल को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक फतेहपुर निवासी राजू (23) का उसकी नाबालिग चचेरी बहन के बीच प्रेम प्रसंग था और वे ग्रेटर नोएडा चले आए थे। इससे नाराज लड़की के भाई सुनील और गोरे ने दोनों पर हमला किया। इस घटना में राजू की मौत हो गई थी जबकि लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुनील और अनिल सूरजपुर की कंपनी में काम करते हैं और जब किशोरी अपने चचेरे भाई के साथ फतेहपुर से ग्रेटर नोएडा के लिए निकली तो, आरोपियों के पिता ने उन्हें इसकी सूचना दे दी।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी किशोरी व राजू से परी चौक पर मिले तथा उन्हें एकांत में ले जाकर कातिलाना हमला किया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने ईट, डंडा आदि बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद दिनभर सूरजपुर क्षेत्र में रुके थे और फिर फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। आरोपियों के मुताबिक उन्होंने रविवार सुबह घटना को अंजाम दिया था जबकि घटना की जानकारी देर शाम को मिली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए