लाइव न्यूज़ :

Jaipur Chomu Voilance: मस्जिद के बाहर अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 24 घंटे इंटरनेट बैन?, पथराव में 4 पुलिसकर्मी घायल, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 12:17 IST

Jaipur Chomu Voilance: अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देJaipur Chomu Voilance: लोहे की रेलिंग हटाने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया। Jaipur Chomu Voilance: चौमूं कस्बे में बस स्टैंड इलाके के पास तड़के करीब तीन बजे हुई। Jaipur Chomu Voilance: सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

जयपुरः जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में एक मस्जिद के बाहर सड़क के किनारे लगाई गई लोहे की रेलिंग हटाते समय भीड़ के पथराव करने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना जयपुर से 40 किलोमीटर दूर चौमूं कस्बे में बस स्टैंड इलाके के पास तड़के करीब तीन बजे हुई। इसके अनुसार प्रशासन ने सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई लोहे की रेलिंग हटाने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) संजय अग्रवाल ने कहा, "स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" चौमूं की पुलिस उपाधीक्षक ऊषा यादव ने कहा, "दो-तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।" पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को प्रशासन और एक समुदाय के सदस्यों के बीच मस्जिद के बाहर सड़क पर रखे कुछ पत्थरों को हटाने के बारे में बातचीत हुई थी। समुदाय के सदस्य उन्हें खुद हटाने पर सहमत हो गए थे।

हालांकि पत्थर हटाए जाने के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर मस्जिद के बाहर एक चारदीवारी या बाउंड्री बनाने के लिए लोहे की रेलिंग लगाना शुरू कर दिया, जिससे नए सिरे से आपत्ति हुई और अशांति फैल गई क्योंकि इससे सड़क पर अतिक्रमण हो रहा था।

शुक्रवार सुबह जब प्रशासन ने जेसीबी मशीन से रेलिंग हटाने की कोशिश की तो कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए चौमूं, हरमाड़ा, विश्वकर्मा, दौलतपुरा और अन्य आस-पास के पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर चौमूं में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी सुबह से ही शहर में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला