लाइव न्यूज़ :

जयपुर: 10 साल की बच्ची ने 13 साल की लड़की को उतारा मौत के घाट, दांतली से सिर पर किया था वार

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 15, 2019 04:27 IST

दस साल की बच्ची ने शव को अपने घर के बेसमेंट में छिपा दिया और खून को कपड़े से साफ कर दिया। परिवार जनों ने भी बच्ची का साथ दिया और शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर ली।

Open in App

चाकसू में 13 साल की पायल की हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने के मामले में जब पुलिस ने जांच की तो हत्या का ऐसा राज खुला जिसे जानकर पुलिस अफसरों के भी होश उड गए। पायल की हत्या करने वाली एक 10 साल की बच्ची थी और इस हत्याकांड में उसका साथ उसके परिवार ने दिया था लेकिन शव को ज्यादा दिन तक छिपाया नहीं जा सका और हत्या का राज खुल गया।

पुलिस के अनुसार पायल घर से खेलने के लिए निकली थी। इसी दौरान पास रहने वाली दस साल की एक बच्ची से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद पायल के बच्ची के सिर पर डंडा मार दिया। जवाब में बच्ची ने दांतली से पायल के सिर पर वार किया जिससे पायल की मौके पर ही मौत हो गई।

दस साल की बच्ची ने शव को अपने घर के बेसमेंट में छिपा दिया और खून को कपड़े से साफ कर दिया। पहले बच्ची के भाई और बाद में परिवार को हत्याकांड का पता चल गया। परिवार जनों ने भी बच्ची का साथ दिया और शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर ली।

पुलिस ने जब इस पूरे केस को रिक्रिएट किया तो मामला खुलता चला गया। आखिर बीती रात हत्या करने वाली बच्ची और उसके परिवारजनों को हिरासत में ले लिया गया।

टॅग्स :हत्याकांडजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने