लाइव न्यूज़ :

Sukesh Chandrasekhar: बीएमडब्ल्यू एम5, टोयोटा प्राडो, रेंज रोवर, लेम्बोर्गिनी, जगुआर एक्सकेआर कूप, रोल्स रॉयस, बेंटले, इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, निसान टीना और पोर्शे की होंगी नीलाम, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2023 13:49 IST

Sukesh Chandrasekhar: 11 गाड़ियां और एक बाइक की 28 नवंबर को ई-नीलामी की जाएगी। जो कारें नीलामी के लिए होंगी उनमें बीएमडब्ल्यू एम5, टोयोटा प्राडो, रेंज रोवर, लेम्बोर्गिनी, जगुआर एक्सकेआर कूप, रोल्स रॉयस, बेंटले, इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, निसान टीना और पोर्शे शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईटी विभाग उनकी (सुकेश की) स्पोर्ट्स क्रूजर बाइक - डुकाटी डायवेल की भी नीलामी करेगा। गाड़ियों की कीमत 2.03 लाख रुपये से लेकर 1.74 करोड़ रुपये तक है।केरल और तमिलनाडु समेत देश के विभिन्न हिस्सों से जब्त किये गये इन वाहनों की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी।

Sukesh Chandrasekhar: आयकर विभाग जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के महंगे वाहनों की अगले सप्ताह बेंगलुरु में नीलामी करेगा। सुकेश पर कई संस्थानों की बकाया राशि को वसूलने के प्रयास के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, ऐसी 11 गाड़ियां और एक बाइक की 28 नवंबर को ई-नीलामी की जाएगी। जो कारें नीलामी के लिए होंगी उनमें बीएमडब्ल्यू एम5, टोयोटा प्राडो, रेंज रोवर, लेम्बोर्गिनी, जगुआर एक्सकेआर कूप, रोल्स रॉयस, बेंटले, इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, निसान टीना और पोर्शे शामिल हैं।

इन 11 कारों के अलावा, आईटी विभाग उनकी (सुकेश की) स्पोर्ट्स क्रूजर बाइक - डुकाटी डायवेल की भी नीलामी करेगा। विभाग की ओर से जारी नोटिस का हवाला देते हुए सूत्रों ने बताया कि इन गाड़ियों की कीमत 2.03 लाख रुपये से लेकर 1.74 करोड़ रुपये तक है। विभाग द्वारा केरल और तमिलनाडु समेत देश के विभिन्न हिस्सों से जब्त किये गये इन वाहनों की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि फिलहाल, विभाग द्वारा ‘‘बेहतर स्थिति’’ में बताए गए इन वाहनों को निरीक्षण के लिए शुक्रवार तक केंद्रीय राजस्व भवन में रखा गया है। सूत्रों ने दावा किया कि 10 नवंबर तक चंद्रशेखर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों का 308.48 करोड़ रुपये बकाया है। सूत्रों ने कहा, ‘‘सुकेश के इन वाहनों को आयकर विभाग ने वर्ष 2018 में केरल और तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न हिस्सों से जब्त किया था।

उस पर विभिन्न सरकारी संस्थानों का कई करोड़ रुपये बकाया है, इसलिए हमने इन महंगी गाड़ियों की नीलामी के जरिए बकाया वसूलने का फैसला किया।’’ फिलहाल दिल्ली जेल में बंद चंद्रशेखर पर प्रमुख फार्मा कंपनी ‘रैनबैक्सी’ के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से लगभग 200 करोड़ रुपये की उगाही करने के लिए शीर्ष सरकारी अधिकारियों का भेष धारण करने का आरोप है।

कथित ठग पर दावा किया गया था कि उसने धन शोधन मामले में जेल में बंद अदिति सिंह के पति की रिहाई कराने का वादा करके धोखाधड़ी की थी। इस बीच, धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भी चन्द्रशेखर के खिलाफ जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास