लाइव न्यूज़ :

लखनऊ गोलीकांड पर बोले CM योगी, 'यह घटना एनकाउंटर नहीं, मामले की जांच जारी'

By स्वाति सिंह | Updated: September 29, 2018 15:45 IST

लखनऊ में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली से 38 साल के शख्स की मौत हो गई है इसके बाद दोनों आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Open in App

लखनऊ, 29 सितंबर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात हुए गोलीकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है। उन्होंने कहा 'लखनऊ में हुई घटना एनकाउंटर नहीं है।।

'इस घटना की जांच चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा अगर जरूरत पड़ी तो इस घटना की जांच के लिए सीबीआई के पास भेजा जाएगा।' 

बता दें कि शुक्रवार रात हुए इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी।

नाथन ने बताया, 'आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज गया है। फिलहाल दोनों आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।' 

क्या है पूरा मामला

विवेक आईफोन लॉन्चिंग के बाद अपनी महिला सहकर्मी के साथ लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो विवेक ने दरकिनार कर दिया। कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक में गोली चला दी जिससे विवेक की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि सना खान की शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

सना खान की शिकायत के मुताबिक शुक्रवार रात वह अपने सहकर्मी विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थी। गोमतीनगर विस्तार के पास गाड़ी खड़ी थी तभी दो पुलिस वाले आए। विवेक ने दरकिनार करते हुए बचकर निकलने की कोशिश की। सना ने आरोप लगाया कि इस दौरान कॉन्स्टेबल ने बाइक दौड़ाकर विवेक पर गोली चला दी। गाड़ी की विंडशील्ड तोड़ते हुए गोली विवेक के गले में जा धंसी।

इसके बाद विवेक की कार अंडरपास के पिलर से जा टकराई। इससे भी गहरी चोटें आई हैं। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया गया है। इस हाई प्रोफाइल केस पर पुलिस के आला-अधिकारियों की नजर बनी हुई है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद