लाइव न्यूज़ :

Israel Hamas War: आतंकी संगठन हमास के समर्थन में वीडियो साझा किया, मंगलुरु से 58 वर्षीय शख्स अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2023 15:07 IST

Israel Hamas War: पुलिस ने बताया कि यहां जोकट्टे में रहने वाले जाकिर ने हमास को देशभक्त बताते हुए लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को पहले एक व्हाट्सऐप समूह पर साझा किया गया था।सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक स्तर पर साझा किया गया।वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया और जाकिर को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

Israel Hamas War: आतंकी संगठन हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करने के आरोप में मंगलुरु से 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मंगलुरु शहर पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां जोकट्टे में रहने वाले जाकिर ने हमास को देशभक्त बताते हुए लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।

इस वीडियो को पहले एक व्हाट्सऐप समूह पर साझा किया गया था, जिसके बाद यह वायरल हो गया और इसे सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक स्तर पर साझा किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक कब्रिस्तान में काम करता है और विश्व कब्रिस्तान संघ का सदस्य है। मंगलुरु उत्तर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया और जाकिर को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए जाकिर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। शहर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत आरोप लगाए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ शहर में कम से कम सात अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास ने पिछले सप्ताह दक्षिणी इजराइल में हमला कर दिया था, जिसके जवाब में इजराइल ने भी हमास के अहम बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में इजराइल और गाजा पट्टी में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीHamasइजराइलकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम