लाइव न्यूज़ :

ईरानी शख्स के एक हाथ में दिखा पत्नी का काटा हुआ सिर तो दूसरे हाथ में चाकू, जानें सोशल मीडिया पर वायरल इस वारदात का पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: February 7, 2022 12:43 IST

कई महिला पत्रकार और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देईरानी शख्स के पत्नी की हत्या के बाद उसके सर को लेकर इलाके में घूमने का मामला सामने आया है।शख्स के एक हाथ में पत्नी का सर और दूसरे हाथ में चाकू देखा गया था।पत्नी पर आरोप था कि वे "उकसाने वाली तस्वीरें" रखी थी।

अहवाज: ईरान के अहवाज शहर में दिनदहाड़े एक शख्स ने अपनी 17 साल की पत्नी की हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घरेलू मसलें में उसकी जान ली है। मृत महिला पर आरोप था कि वह भड़काऊ फोटो रख रही थी जो उसके पति को पसंद नहीं था। जानकारी के मुताबिक, एक ईरानी शख्स ने कसाई स्क्वायर पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसके सर को लेकर रास्ते में घूमते हुए लोगों ने आरोपी को देखा था। सोशल मीडिया पर इस शख्स की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है जिसमें वह एक हाथ में पत्नी का सर लिए हुआ है और दूसरी हाथ में चाकू पकड़े हुआ है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स ने अपने भाई के साथ मिलकर कई लोगों के सामने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद वह उसके सर को लेकर इलाके में घूमने लगा था। बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले मृत महिला ईरान से टर्की भाग गई थी, लेकिन उसके पति ने उसे वापस ईरान लाया और उसके मौत के घाट उतार दिया था। ईरानट्रू डॉट कॉम के अनुसार, IRGC (द इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स, ईरानी सशस्त्र बलों की एक शाखा) के मीडिया नेटवर्क ने पीड़ित के पत्नी पर "उकसाने वाली तस्वीरें" रखने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी रोक्ना ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसके पति और आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

ईरान की नीतियों की हो रही है आलोचना

इस घटना के बाद ईरान की नीतियों की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया के जरिए महिला पत्रकारों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस पर ऐतराज जताया है। ईरान में हैशटैग 'लेट्स टॉक' के तहत ट्विटर पर कई महिला पत्रकार, मानवाधिकार समूह और महिलाओं ने ईरान में महिलाओं को निशाना बनाने और ऑनर किलिंग के खिलाफ अपना आवाज उठाया है। इसके साथ ही ईरान में हिजाब को पहनना अनिवार्य, महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और हिंसक इस्लामी नीतियों की भी कड़ी आलोचना की है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीईरानसोशल मीडियाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए