लाइव न्यूज़ :

दाऊद इब्राहिम के भाई की सेहत खराब, अदालत ने दिया अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 7, 2019 17:40 IST

ठाणे की एक अदालत ने ठाणे सेंट्रल जेल अथॉरिटी को उसे मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल या फिर जेजे अस्पताल में भर्ती कराने को निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल इब्राहिम कास्कर की जेल में तबीयत बिगड़ी।अदालत ने ठाणे जेल अथॉरिटी को कास्कर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया है।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल इब्राहिम कास्कर खराब सेहत से जूझ रहा हैं। ठाणे की एक अदालत ने ठाणे सेंट्रल जेल अथॉरिटी को उसे मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल या फिर जेजे अस्पताल में भर्ती कराने को निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि इब्राहिम कास्कर की कोहनी और टखने के जोड़ों में तेज दर्द और सूजन की शिकायत है। 

पिछले वर्ष इब्राहिम कास्कर को सीने दर्द के चलते मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

कास्कर को 2017 में उगाही के मामले में ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने अपने भाई दाऊद जुड़ी कई जानकारियां भी पुलिस को दी थीं। कास्कर ने बताया था कि दाऊद पाकिस्तान में रह रहा है और वहां उसके कई ठिकाने हैं।

कास्कर में आरोप है कि उसने ठाणे में शर्राफा और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों से करीब एक अरब रुपये की उगाही की थी और पैसा दाऊद को सौंप दिया था। हालांकि, कास्कर का कहना है कि उसके काम से दाऊद का कुछ भी लेना-देना नहीं है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कास्कर कई बीमारियों से घिरा है। वह ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी की बीमारी से भी पीड़ित है। हाल में कास्कर के वकील ने आरोप लगाया था कि जेल में उसके मुवक्किल के साथ बुरा बर्ताब किया जा रहा है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदाऊद इब्राहिमक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत