लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक विवाद में सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन, छात्राओं को मिल रही है कनाडा से धमकी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 19, 2022 17:36 IST

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के पास विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आयी, जिसमें उससे कथित तौर पर कहा गया कि अगर यूनिवर्सिटी में चल रहा विरोध-प्रदर्शन को बंद नहीं हुआ और इस मामले में चुप्पी नहीं साधी तो उसका भी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कथित वीडियो विवाद में नया खुलासा, सामने आया विदेशी लिंकएक छात्रा के मिली कनाडा के फोन नंबर से धमकी, विरोध प्रदर्शन बंद नहीं हुआ तो अंजाम बुरा होगाघटना के बाद कई छात्राओं ने सोमवार को सुरक्षा के लिहाज से हॉस्टल को खाली कर दिया है

चंडीगढ़: यूनिवर्सिटी की छात्राओं के कथित वीडियो विवाद में अब विदेशी लिंक भी सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि एक छात्रा के पास कनाडा से धमकी भरे फोन आ रहे हैं कि अगर विरोध प्रदर्शन बंद नहीं हुआ तो अंजाम बुरा होगा।

बताया जा रहा है कि विदेशी नंबरों से एक छात्रा के पास धमकी भरी कॉल आयी, जिसमें उससे कथित तौर पर कहा गया कि अगर यूनिवर्सिटी में चल रहा विरोध-प्रदर्शन को बंद नहीं हुआ और इस मामले में चुप्पी नहीं साधी तो उसका भी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

समाचर पत्र दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार एक छात्रा को रविवार यानी 18 सितंबर 2022 को वीडियो लीक मामले में कनाडा के नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी। बताया जा रहा है कि कनाडा से आने वाली कॉल के बाद छात्राओं में गुस्सा और दहशत दोनों है।

इस घटना के बाद कई छात्राओं ने सोमवार को सुरक्षा के लिहाज से हॉस्टल को खाली कर दिया है। छात्राओं ने बताया कि कनाडा से आयी कॉल पर एक छात्रा की करीब 2 मिनट 8 सेकेंड तक बात हुई। जिसमें कॉल करने वाले छात्रा को कथित तौर पर धमकी दी और कहा, "तुम्हारी भी वीडियो बनी हुई है। अगर विरोध प्रदर्शन बंद नहीं किया तो तुम्हारी भी वीडियो वायरल कर दी जाएगी।"

फोन पर धमकी भरे लहजे में कही गई बात पर छात्रा ने भी पलटवार करते हुए उस शख्स से पूछा. "कहां है वीडियो और तुम कौन बोल रहे हो" लेकिन शख्स ने छात्रा की बात सुनकर जबाव देने की बजाय फोन को काट दिया।

इस बीच चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को शाम चार बजे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। वहीं दूसरी ओर मामले में गठित की गई एसआईटी ने यूनिवर्सिटी के इस शर्मनाक एमएमएस कांड की जांच में तेजी लाते हुए कई जगहों पर छापेमारी की है।

वहीं प्रशासन ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं से शांती बनाये रखने की भी अपील की है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी मामले में एक्शन लेते हुए गर्ल्स हॉस्टल की दो महिला वॉर्डन को हटा दिया है। वहीं आरोपित लड़की के अलावा उसके दो साथी भी पुलिस के कब्जे में हैं और उनसे लगातार पूछताछ हो रही है। 

टॅग्स :चंडीगढ़Punjab Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?